Uttar Pradesh Elections 2022: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज में शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा,''ये ईस्ट इंडिया कंपनी आपको 10 मार्च के बाद नहीं दिखेगी यहां से वह हट गई है, समझ लो। यही परिवर्तन का माहौल रहा तो 2024 में यह ईस्ट इंडिया कंपनी दिल्ली से भी भाग जाएगी|
संजय राउत ने कहा,'शिवसेना की राजनीति कभी भी नफरत की नहीं रही। ज़रुर हमारे हाथों में हिंदुत्व का केसरिया और भगवा है, लेकिन हमारे साथ हिंदू, सिख, मुस्लिम, ईसाई भी हैं। किसके शरीर में किसका खून है यह 10 मार्च को पता चलेगा|
शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने कहा,'' हमें लगा था कि उत्तर प्रदेश में विकास होने वाला है। यह कैसा बहुमत, जैसे कोई राजा को बहुमत दे, वैसा बहुमत भाजपा को उत्तर प्रदेश में मिला, लेकिन जो भी सपने दिखाए गए वह सपने, सपने ही रह गए सपनों का जुमला बन गया। सपने खरे नहीं उतरे|