नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 7,830 नए मामले आए, जो 7 महीनों में सबसे अधिक है। कोरोनावायरस के 7,830 नए मामले सामने आने के बाद देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 40,215 हो गई है| देश में कोरोना मामलों की संख्या 4.47 करोड़ (4,47,76,002) दर्ज की गई है।
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के कारण 16 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद इस वायरस के संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 5,31,016 हो गई है|
दिल्ली, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में दो-दो और गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में एक-एक और केरल में पांच लोगों की कोरोना के कारण मृत्यु हुई है।
➤राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक कुल 220.66 करोड़(95.21 करोड़ दूसरी डोज और 22.87 करोड़ प्रीकॉशन डोज) टीके लगाए जा चुके हैं|
➤ बीते चौबीस घंटों में 441 टीके लगाए गए |
➤ भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 40,215 है |
➤सक्रिय मामलों की दर 0.09 प्रतिशत है|
➤स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.72 प्रतिशत है|
➤बीते चौबीस घंटों में 4,692 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,42,04,771 है|
➤पिछले 24 घंटों में 7,830 नए मामले सामने आए|
➤दैनिक सक्रिय मामलों की दर 3.65 प्रतिशत है|
➤साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 3.83 प्रतिशत है|
➤अब तक 92.32 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 2,14,242 जांच की गई|