बीजेपी ने मंगलवार देर रात आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अपने 189 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। भाजपा ने नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता में सूची की घोषणा की। 189 उम्मीदवारों में से 52 नए उम्मीदवारों को पहली बार टिकट मिला है. ओबीसी से 32, एससी से 20 और एसटी समुदाय से 16 उम्मीदवार हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने घोषणा की कि मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई शिगगांव निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।
कर्नाटक मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई शिगगांव से चुनाव लड़ेंगे| राज्य के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र तीर्थहल्ली निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सुधाकर के. चिक्कबल्लापुर सीट से चुनाव लड़ेंगे। राज्य के मंत्री डॉ. अश्वथनारायण सीएन मल्लेश्वरम सीट से चुनाव लड़ेंगे। राज्य के मंत्री आर.अशोक 2 सीटों- पद्मनाभनगर और कनकपुरा से चुनाव लड़ेंगे।
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र शिकारीपुरा सीट से चुनाव लड़ेंगे। राज्य के मंत्री बी श्रीरामुलु बेल्लारी ग्रामीण सीट से चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि चिकमगलूर सीट से चुनाव लड़ेंगे। वी सोमन्ना वरुणा सीट से कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता सिद्धारमैया के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। वी सोमन्ना चामराजनगर सीट से भी चुनाव लड़ेंगे।
भाजपा के रमेश जरकीहोली को उनकी पारंपरिक सीट गोकक से उतारा गया है, जबकि विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी सिरसी से चुनाव लड़ रहे हैं। 'AAP' से भाजपा में शामिल हुए बेंगलुरु के पूर्व पुलिस आयुक्त भास्कर राव को चामराजपेट से मैदान में उतारा गया है।
कर्नाटक चुनाव 2023 के लिए भाजपा के 189 उम्मीदवारों की घोषणा के बाद बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा,''आर. अशोक कनकपुरा से कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। वी. सोमन्ना, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया के खिलाफ वरुणा सीट से चुनाव लड़ेंगे... | सूर्या ने कहा,'हमें यकीन है कि बीजेपी आराम से बहुमत का आंकड़ा पार कर लेगी और हम एक स्थिर एवं प्रगतिशील सरकार बनाएंगे|
वहीं कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता जगदीश शेट्टार टिकट बंटवारे से नाराज हैं| | उन्होंने कहा है कि अगर टिकट मुझे नहीं दिया गया तो मैं निर्दलीय चुनाव लडूंगा| साथ ही उन्होंने कहा कि हाईकमान मेरी बेइज्जती कर रहा है। शेट्टार ने कहा कि,''सर्वे में मेरी पॉपुलैरिटी अच्छी है। मैं एक भी चुनाव नहीं हारा हूं इसलिए मैंने पार्टी आलाकमान से अनुरोध किया कि मुझे चुनाव लड़ने का अवसर दें|
जगदीश शेट्टार ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से अपनी मुलाकात से पहले कहा, "भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से अपनी मुलाकात से पहले कहा, "मैं 3 बजे तक दिल्ली पहुंचूंगा फिर जेपी नड्डा जी से मुलाकात का समय लेकर उनसे मिलूंगा। मैं एक सकारात्मक व्यक्ति हूं तो मैं मानता हूं कि सकारात्मक चीज़े ही होंगी।"
नामांकन दाखिल करने की अवधि 13 अप्रैल से शुरू होकर 20 अप्रैल तक चलेगी। कर्नाटक में एक चरण में 10 मई को मतदान होगा। वोटों की गिनती 13 मई को होगी।