मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 89,706 नए मरीज आए और 1,115 मौतें हुई, कुल COVID-19 केस 43.70 लाख पार

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है| देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या में तेजी बरकरार है| पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 89,706 नए केस सामने आए| 9…

भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 89,706 नए मरीज आए और 1,115 मौतें हुई, कुल COVID-19 केस 43.70 लाख पार
भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 89,706 नए मरीज आए और 1,115 मौतें हुई, कुल COVID-19 केस 43.70 लाख पार | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है| देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या में तेजी बरकरार है| पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 89,706 नए केस सामने आए| 9 सितम्बर की सुबह तक देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 43 लाख 70 हजार के पार पहुँच गया है|



भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 89,706 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 43,70,129 तक पहुंच गई है| पिछले 24 घंटों में COVID19 से 1,115 और मौतों के साथ देश में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 73,890 हो गई है|




केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार,'' पिछले 24 घंटों में (मंगलवार सुबह 8 बजे से लेकर बुधवार सुबह 8 बजे तक) भारत में COVID-19 के 89,706 नए  मामले सामने आए और 1,115 मौतें हुई हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 43,70,129 हो गई है जिसमें 8,97,394 सक्रिय मामले, 33,98,845 ठीक / डिस्चार्ज/ माइग्रेट और 73,890 मौतें शामिल हैं|




भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) कल के अनुसार,'(8 सितंबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 5,18,04,677 सैंपल टेस्ट किए गए जिनमें से 11,54,549 सैंपल कल टेस्ट किए गए|




भारत में COVID19 टेस्ट की संख्या 7 सितंबर 2020 को 5 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई। पिछले 10 दिनों में प्रति दिन 10 लाख से अधिक औसत टेस्टिंग की गई। 7 सितंबर 2020 तक देश भर में 5,06,50,128 सैंपल्स की टेस्टिंग की गई है : ICMR







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।