नई दिल्ली: दक्षिण पश्चिम दिल्ली के छावला इलाके में 86-90 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इस घटना के सिलसिले में रेवला खानपुर निवासी आरोपी सोनू (37) को गिरफ्तार किया गया है। वह नलों और पानी की लाइन ठीक करने का काम करता है।
पुलिस ने कहा कि 86 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर दक्षिण पश्चिम दिल्ली के छावला इलाके में बलात्कार किया गया| आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई और उसका बयान दर्ज किया गया। पुलिस ने कहा कि महिला की हालत अब स्थिर है। उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने इसे बेहद परेशान करने वाला मामला बताया। डीसीडब्ल्यू प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा कि दिल्ली की 90 वर्षीय महिला को घर से दरिंदा ज़बर्दस्ती उठाके ले गया और बुरी तरह रेप किया। अम्मा को बहुत चोटें आयी हैं। उनसे मिली तो रूह कांप गयी। बहुत रो रही थी और बोली इस दरिंदे को फाँसी दिलाओ! हैवानियत की हद्द है! 6 महीने की बच्ची हो या 90 वर्ष की महिला, कोई सुरक्षित नही!
दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) सदस्य की वंदना सिंह ने कहा कि,''इस उम्र में उन दादी मां को को जो दिन देखना पड़ा उसके लिए समाज व सिस्टम बराबर के जिम्मेदार हैं।उनकी आंखो में आंसू देखकर,अपने वहां जीवित खड़े होने पेभी शर्म आरही थी लेकिन उनकी हिम्मत देखकर मेरे रोंगटे खड़े होरहे थे।उस दरिंदे को रिकॉर्ड समय में फांसी दिलवाने की हरसंभव कोशिश करेंगे।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार शाम को तब हुई जब बुजुर्ग महिला पास के एक गांव जा रही थी। रास्ते में आरोपी ने महिला को अपनी मोटरसाइकिल पर लिफ्ट देने की पेशकश की। उन्होंने कहा कि उसे उसके गंतव्य पर सुरक्षित रूप से छोड़ने के बहाने, वह उसे एक एकांत क्षेत्र में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) संतोष कुमार मीणा ने कहा, “छावला पुलिस थाने में भादंसं की धारा 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया ।”