मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

केजरीवाल ने पीएम मोदी से 10 लाख सरकारी स्कूलों को 'अपग्रेड' करने की योजना बनाने का अनुरोध किया, कहा- देश के 130 करोड़ लोग अब और रुकने के लिए तैयार नहीं

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को पत्र लिखकर देशभर के सभी 10 लाख सरकारी स्कूलों को एक साथ अपग्रेड करने की यो…

केजरीवाल ने पीएम मोदी से 10 लाख सरकारी स्कूलों को 'अपग्रेड' करने की योजना बनाने का अनुरोध किया, कहा- देश के 130 करोड़ लोग अब और रुकने के लिए तैयार नहीं
केजरीवाल ने पीएम मोदी से 10 लाख सरकारी स्कूलों को 'अपग्रेड' करने की योजना बनाने का अनुरोध किया, कहा- देश के 130 करोड़ लोग अब और रुकने के लिए तैयार नहीं | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्लीदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को पत्र लिखकर देशभर के सभी 10 लाख सरकारी स्कूलों को एक साथ अपग्रेड करने की योजना बनाने का अनुरोध किया।



अरविंद केजरीवाल ने कहा,'' मुझे मीडिया से पता चला है कि केंद्र सरकार ने देश भर में 14,500 स्कूलों को अपग्रेड करने की योजना बनायी है। ये बहुत अच्छी बात है। पूरे देश में सरकारी स्कूलों की हालत बहुत ख़राब है। उनको अपग्रेड और आधुनिक बनाने की बहुत ज़रूरत है।



केजरीवाल ने कहा,'देश भर में रोज़ 27 करोड़ बच्चे स्कूल जाते हैं। इनमें लगभग 18 करोड़ बच्चे सरकारी स्कूलों में जाते हैं। 80% से ज़्यादा सरकारी स्कूलों की हालत किसी कबाड़खाने से भी ज़्यादा ख़राब है। अगर करोड़ों बच्चों को हम ऐसी शिक्षा दे रहे हैं तो सोचिए भारत कैसे विकसित देश बनेगा?



उन्होंने कहा,''1947 में हमसे बहुत बड़ी गलती हुई। देश आज़ाद होते ही सबसे पहले हमें भारत के हर गाँव और हर मोहल्ले में शानदार सरकारी स्कूल खोलने चाहिए थे। कोई भी मुल्क अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिए बिना तरक़्क़ी नहीं कर सकता। 1947 में हमने ऐसा नहीं किया। ज़्यादा दुःख की बात ये है कि अगले 75 साल भी हमने अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने पर ध्यान नहीं दिया। क्या भारत अब और वक्त बर्बाद कर सकता है?



अरविंद केजरीवाल ने कहा,''आपने (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) केवल 14,500 सरकारी स्कूलों को ठीक करने की योजना बनायी है। देश भर में दस लाख से ज़्यादा सरकारी स्कूल हैं। ऐसे तो सारे सरकारी स्कूलों को ठीक करने में सौ साल से भी ज़्यादा लग जाएँगे। तो क्या अगले सौ साल भी हम दूसरे देशों से पीछे रह जाएँगे? देश के हर सरकारी स्कूल में शानदार शिक्षा की व्यवस्था के बिना हमारा देश विकसित देश नहीं बन सकता।



उन्होंने कहा,'देश के 130 करोड़ लोग अब और रुकने के लिए तैयार नहीं हैं। सब लोग चाहते हैं कि भारत दुनिया का नम्बर वन देश बने, भारत एक अमीर देश बने, भारत एक सर्वश्रेष्ठ और शक्तिशाली देश बने।



केजरीवाल ने कहा,'','इसलिए मेरा आपसे आग्रह है कि 14,500 की बजाय सारे दस लाख सरकारी स्कूलों को शानदार बनाने की योजना बनायी जाए। इसमें सभी राज्य सरकारों को साथ लिया जाए और अगले पाँच वर्षों में इसे कार्यान्वित किया जाए। सारा देश यही चाहता है। उन्होंने कहा,'दिल्ली में हमने बहुत कम पैसों में सरकारी स्कूल बहुत शानदार बना दिए। राष्ट्र निर्माण के इस कार्य में हम पूरी तरह आपका सहयोग करेंगे।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।