कोलकाता: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने कथित कोयला तस्करी घोटाले के सिलसिले में बुधवार को पश्चिम बंगाल के कानून और श्रम मंत्री मलय घटक के कोलकाता और आसनसोल में छापेमारी की है। मंगलवार को मलय घटक ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ ट्वीट किया था और कहा था कि अमित शाह की निगरानी में देश की स्थिति भयावह है। इसके बाद आज सुबह ही कोयला घोटाला मामले में CBI की टीम पश्चिम बंगाल के कानून मंत्री और तृणमूल नेता मलय घटक के आसनसोल स्थित आवास पर पहुंची।
कोयला घोटाले मामले के संबंध में सीबीआई पश्चिम बंगाल में पांच स्थानों (कोलकाता में चार और आसनसोल में एक) पर तृणमूल नेता मलय घटक के परिसरों में तलाशी कर रही है। CBI की टीम फिलहाल 3-4 घंटे की छापेमारी के बाद आसनसोल स्थित आवास से रवाना हो गई है|
सीबीआई अधिकारियों की एक टीम ने कोयला तस्करी मामले में पश्चिम बंगाल के कानून मंत्री मलय घटक के आसनसोल स्थित तीन घरों में बुधवार को छापेमारी की. आसनसोल और कोलकाता समेत राज्य भर में सात जगहों पर छापेमारी की जा रही है. ईडी इससे पहले मोलॉय घटक से इस मामले में पूछताछ कर चुकी है।
आज की छापेमारी ऐसे समय में हुई है जब पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी समेत तृणमूल के कई नेता केंद्रीय एजेंसियों के रडार पर हैं. बर्खास्त मंत्री पार्थ चटर्जी एसएससी घोटाले के सिलसिले में जेल में हैं, जबकि अनुब्रत मंडल को पशु तस्करी मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था।
कोयला घोटाला वही मामला है जिसमें ईडी कई बार अभिषेक बनर्जी से पूछताछ कर चुकी है ।ईडी द्वारा कोयला घोटाला मामले में तलब करने पर टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा,'अगर मेरे खिलाफ आरोप सही साबित होते हैं तो मैं मौत की सजा को स्वीकार करने के लिए तैयार हूं|
तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी 02 सितंबर, 2022 को कोयला घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए थे।कथित कोयला चोरी घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा शुक्रवार को सात घंटे तक पूछताछ किए जाने के बाद अभिषेक बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चुनौती दी कि अगर उन्होंने कोई गलत काम किया है तो वह उन्हें सलाखों के पीछे डाल दें|
TMC सरकार में मंत्री मलय घटक के आवास पर CBI की छापेमारी पर पश्चिम बंगाल के BJP नेता दिलीप घोष ने कहा,''ऐसे कई जगहों पर छापे पड़ेंगे,कोर्ट ने जो कहा है CBI वो कर रही है। पहले भी CBI ने कई नेताओं के साथ पूछताछ की है। तथ्य की खोजबीन के लिए छापेमारी हो रही है,तथ्य सामने आएंगे|
“अगर आरोप सही साबित हुए, तो मुझे मौत की सजा मंजूर..”: कोयला घोटाला मामले में अभिषेक बनर्जी