मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

52 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी में मेसर्स एकेएस इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड का निदेशक गिरफ्तार, 14 दिनों की न्यायिक रिमांड

नई दिल्ली: जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) की गुरुग्राम जोनल यूनिट (जीजेडयू) ने जीएसटी कानून के प्रावधानों के तहत एक व्यक्ति को माल-रहित चालान के आधार पर इनपुट टैक्स क्रेडिट प्राप्त करने के…

52 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी में मेसर्स एकेएस इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड का निदेशक गिरफ्तार, 14 दिनों की न्यायिक रिमांड
52 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी में मेसर्स एकेएस इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड का निदेशक गिरफ्तार, 14 दिनों की न्यायिक रिमांड | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) की गुरुग्राम जोनल यूनिट (जीजेडयू) ने जीएसटी कानून के प्रावधानों के तहत एक व्यक्ति को माल-रहित चालान के आधार पर इनपुट टैक्स क्रेडिट प्राप्त करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।



डीजीजीआई गुरुग्राम जोनल यूनिट के अधिकारियों ने एक खुफिया जानकारी तैयार की थी, जिसमें पता चला कि एस-1 और एस-15, बुलंदशहर रोड, औद्योगिक क्षेत्र, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश स्थित मैसर्स एकेएस इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड माल की बुनियादी आपूर्ति के बिना नकली/फर्जी आईटीसी का उपयोग करने और उसे जारी करने के काम में लगा हुआ था। 



आगे यह भी देखा गया कि उन्होंने मेसर्स अभिषेक इंडस्ट्रीज से एक विशेष वर्ष में बड़ी खरीदारी की थी, जिसके खिलाफ विभिन्न गैर-मौजूद संस्थाओं से अपात्र आईटीसी प्राप्त करने के संबंध में एक जांच पहले ही इस कार्यालय द्वारा की जा चुकी है।



दर्ज किए गए सत्यापनों, साक्ष्यों और बयानों के आधार पर, ऐसा प्रतीत होता है कि मेसर्स एकेएस इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, गाजियाबाद फर्मों सहित विभिन्न कंपनियों से प्राप्त माल-रहित चालानों के आधार पर अस्वीकार्य इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाने में शामिल था। मेसर्स एकेएस इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड द्वारा प्रथम दृष्टया उपयोग में लगाए गए ऐसे अस्वीकार्य आईटीसी 52 करोड़ रुपये से अधिक है।



मेसर्स एकेएस इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के निदेशक को 06.07.2022 को गिरफ्तार कर 14 दिनों की न्यायिक रिमांड दे दी गई।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।