मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

दुबई से आए कंटेनर से 39.5 किलो हेरोइन जब्त: स्क्रैप (कबाड़ ) में छुपाई गई थी ड्रग्स, ऑपरेशन “Gear Box” ने खोला सच

नई दिल्ली: राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने एटीएस, गुजरात के साथ मिलकर दुबई से आये एक कंटेनर में कुल 39.5 किलोग्राम के वजन पाउडर के 72 पैकेटों का पता लगाया, जिनपर मादक पदार्थ होने का संदेह है।डीआरआ…

दुबई से आए कंटेनर से 39.5 किलो हेरोइन जब्त: स्क्रैप (कबाड़ ) में छुपाई गई थी ड्रग्स, ऑपरेशन “Gear Box” ने खोला सच
दुबई से आए कंटेनर से 39.5 किलो हेरोइन जब्त: स्क्रैप (कबाड़ ) में छुपाई गई थी ड्रग्स, ऑपरेशन “Gear Box” ने खोला सच | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने एटीएस, गुजरात के साथ मिलकर दुबई से आये एक कंटेनर में कुल 39.5 किलोग्राम के वजन पाउडर के 72 पैकेटों का पता लगाया, जिनपर मादक पदार्थ होने का संदेह है।



डीआरआई और एटीएस गुजरात द्वारा संयुक्त रूप से विकसित खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन 'गियर बॉक्स' शुरू किया गया। एटीएस, गुजरात के अधिकारियों की मौजूदगी में कोलकाता बंदरगाह, पश्चिम बंगाल में डीआरआई द्वारा एक कंटेनर की जांच की गई। 



जेबेल अली, दुबई से आये कुल 9,300 किलोग्राम वजन वाले उक्त कंटेनर में भारी पिघलने वाला रद्दी (स्क्रैप) होना घोषित किया गया था। इस कंटेनर के लिए बिल ऑफ एंट्री दाखिल नहीं की गई थी और कंटेनर में धातु के स्क्रैप तथा गियर बॉक्स जैसे मशीन के पुर्जे पाए गए।



विस्तृत जांच के दौरान, यानी गियर बॉक्स और अन्य धातु स्क्रैप को तोडने पर, कुल 39.5 किलोग्राम वजन के पाउडर के 72 पैकेट अब तक एक बैग से बरामद किये गए हैं, जिनपर मादक पदार्थ होने का संदेह है। फील्ड टेस्ट किट द्वारा परीक्षण करने पर मादक पदार्थ में हेरोइन की उपस्थिति होने की पुष्टि की गयी है। आगे विस्तृत परीक्षण किये जा रहे हैं।



ऐसा प्रतीत होता है कि ड्रग सिंडिकेट ने हेरोइन को छुपाने के लिए इस अनोखे तरीके का इस्तेमाल किया है। पुराने और इस्तेमाल किए गए गियरबॉक्स को खोलने के बाद गियर को हटा दिया गया और मादक पदार्थों से युक्त प्लास्टिक के पैकेट को इस जगह में रखा गया और जांच से बचने के लिए गियरबॉक्स को फिर से फिट कर दिया गया था। इन पैकेटों को धातु के स्क्रैप के साथ अन्य धातु स्क्रैप के अंदर छुपाकर भेज दिया गया था, ताकि अधिकारियों का ध्यान इस पर न जाए। एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत डीआरआई द्वारा जांच और जब्ती की कार्यवाही जारी है।



यह दिखाता है कि ड्रग सिंडिकेट हर बार नए तरीकों का इस्तेमाल कर रहा है। पहले के एक मामले में, जिसमें 75 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई थी, यह पाया गया था कि 395 किलोग्राम वजन के धागे को मादक दवा - हेरोइन युक्त घोल में भिगोया गया था, जिसे बाद में सुखाया गया, धागों की गांठें बनाई गयीं और बैग में पैक किया गया, ताकि पकड़े जाने से बचा जा सके। 



इस मामले में आगे की विस्तृत जांच जारी है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।