नई दिल्ली: ग्रेट ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैंड के यूनाइटेड किंगडम की महामहिम महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 8 सितंबर 2022 को निधन हो गया। दिवंगत प्रतिष्ठित हस्ती के सम्मान में, भारत सरकार ने 11 सितंबर को देश भर में एक दिन का राजकीय शोक मनाने का निर्णय किया है।
राजकीय शोक वाले दिन, देश भर में उन सभी भवनों पर, जहां राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है, राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और उस दिन कोई आधिकारिक मनोरंजन की गतिविधि आयोजित नहीं होगी।
महारानी एलिजाबेथ II का 96 वर्ष की आयु में निधन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महामहिम महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट में कहा; "महामहिम महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को हमारे समय के एक दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने अपने राष्ट्र और लोगों को प्रेरक नेतृत्व प्रदान किया। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में गरिमा और शालीनता का परिचय दिया। उनके निधन से आहत हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और ब्रिटेन के लोगों के साथ हैं।”
73 वर्षीय चार्ल्स 'बने' ब्रिटेन के नए राजा
प्रधानमंत्री ने कहा, "2015 और 2018 में ब्रिटेन की अपनी यात्राओं के दौरान मेरी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के साथ यादगार भेंट हुईं। मैं उनके उत्साह पूर्ण भाव और सहृदयता को कभी नहीं भूलूंगा। एक बैठक के दौरान उन्होंने मुझे वह रूमाल दिखाया जो महात्मा गांधी ने उन्हें उनके विवाह में उपहार में दिया था। मैं उस भावपूर्ण क्षण को हमेशा संजो कर रखूंगा।"
73 वर्षीय चार्ल्स 'बने' ब्रिटेन के नए राजाक्वीन एलिजाबेथ II की 'मृत्यु' देश के लिए बहुत बड़ा सदमा: यूके की पीएम लिज़ ट्रस