नई दिल्ली: 2024 लोकसभा चुनाव से पहले तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की पार्टी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और जयंत चौधरी की पार्टी राष्ट्रीय लोक दल (RLD) को एक बड़ा झटका लगा है| आंध्र प्रदेश में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) का क्षेत्रीय पार्टी का दर्जा छिन गया है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने पिछले साल ही तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) का नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति कर दिया था। जबकि यूपी निकाय चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) को राज्य पार्टी का दर्जा वापस ले लिया है।
भारतीय चुनाव आयोग ने सोमवार को BRS को आंध्र प्रदेश में एक राज्य पार्टी के रूप में अमान्य किया। निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश में RLD का एक राज्य पार्टी का दर्जा वापस ले लिया है। रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (RSP) को पश्चिम बंगाल में एक राज्य पार्टी के रूप में अमान्य किया। मेघालय में वॉइस ऑफ द पीपुल पार्टी को राज्य स्तरीय पार्टी के रूप में मान्यता मिली।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को नगालैंड में एक राज्य पार्टी के रूप में मान्यता मिली। त्रिपुरा में टिपरा मोथा पार्टी को एक राज्य पार्टी के रूप में मान्यता दी गई है।
इन पार्टियों को लगा झटका
भारतीय चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोक दल (रालोद), आंध्र प्रदेश में भारतीय राष्ट्रीय संघ (बीआरएस), मणिपुर में पीडीए, पुडुचेरी में पीएमके, पश्चिम बंगाल में आरएसपी और मिजोरम में एमपीसी को दिया गया राज्य पार्टी का दर्जा भी रद्द कर दिया।
इन पार्टियों से “छीना” राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा
शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP ), पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छीन लिया गया है।