मुख्य सामग्री पर जाएँ
14 सितंबर 2026

‘AAP ’ को मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा, शरद पवार की NCP, ममता की TMC और CPI से “छीना”

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया है| जबकि शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP ), पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता…

‘AAP ’ को मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा, शरद पवार की NCP, ममता की TMC और CPI से “छीना”
‘AAP ’ को मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा, शरद पवार की NCP, ममता की TMC और CPI से “छीना” | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया है| जबकि शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP ), पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छीन लिया गया है।


भारत निर्वाचन आयोग ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (AAP) को एक राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मान्यता दे दी है| चुनाव आयोग ने CPI और TMC (All India Trinamool Congress) को राष्ट्रीय दलों के रूप में अमान्य किया। निर्वाचन आयोग ने एनसीपी का राष्ट्रीय दल का दर्जा वापस ले लिया है।



हालाँकि, NCP और AITC (टीएमसी) को क्रमशः नागालैंड और मेघालय में राज्य दलों के रूप में मान्यता दी जाएगी। आयोग ने कहा कि एनसीपी और तृणमूल कांग्रेस को हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में उनके प्रदर्शन के आधार पर क्रमशः नगालैंड और मेघालय में राज्य दलों के रूप में मान्यता दी जाएगी।


एनसीपी और  टीएमसी के अलावा लोक ज??शक्ति पार्टी (रामविलास) को भी नागालैंड में एक राज्य पार्टी के रूप में मान्यता मिली। वहीँ, प्रद्युत देब बर्मा की टिपरा मोथा पार्टी को त्रिपुरा में एक राज्य पार्टी के रूप में मान्यता मिली।



रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (RSP) को पश्चिम बंगाल में एक राज्य पार्टी के रूप में अमान्य किया। मेघालय में वॉइस ऑफ द पीपुल पार्टी को राज्य स्तरीय पार्टी के रूप में मान्यता मिली।




निर्वाचन आयोग (ECI) ने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) को चार राज्यों दिल्ली, गोवा, पंजाब और गुजरात में उसके चुनावी प्रदर्शन के आधार पर एक राष्ट्रीय पार्टी के रूप में नामित किया गया है।



अब राष्ट्रीय दलों की सूची:

1. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)

2. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)

3. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) या सीपीआई (एम)

4. बहुजन समाज पार्टी (बसपा)

5. नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी)

6. आम आदमी पार्टी








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 अप्रैल 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 31 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।