नई दिल्ली: दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन के परिवार से जुड़ी 4.81 करोड़ रुपये की संपत्ति को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कुर्क किया है| मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई सीबीआई की तरफ से प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) में दर्ज एफआईआर के आधार पर हुई है।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सीबीआई द्वारा दर्ज FIR के आधार पर दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू करने के बाद, पीएमएलए 2002 के तहत उनके परिवार और फर्मों से संबंधित 4.81 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया| ED (प्रवर्तन निदेशालय) ने आज यानि मंगलवार को यह जानकरी दी है|
अधिकारियों के मुताबिक कुर्क की गई अचल संपत्तियां अकिंचन डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, इंडो मेटल इंपेक्स प्राइवेट लिमिटेड, पर्यास इंफोसोल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, मंगलायतन प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, जेजे आइडियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड, स्वाति जैन, सुशीला जैन और इंदु जैन की हैं। जिसे आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईडी ने कुर्की किया है।
सत्येंद्र जैन के पास अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य, बिजली, गृह, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), उद्योग, शहरी विकास, बाढ़, सिंचाई और जल मंत्रालय है|
इन पर हुई है कार्रवाई
बताया जा रहा है कि कुर्क की गई 4.81 करोड़ की अचल संपत्तियां अकिंचन डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, इंडो मेटल इंपेक्स प्राइवेट लिमिटेड, प्रयास इंफोसॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, मंगलायतन प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, जेजे आइडियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड, वैभव जैन की पत्नी स्वाति जैन, अजीत प्रसाद जैन की पत्नी सुशीला जैन और सुनील जैन की पत्नी इंदु जैन की हैं।