मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सिसोदिया के खिलाफ दर्ज 'नहीं' हुआ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला, केस दर्ज करने की बात से मुकर गई ED

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किये जाने से इनकार कर दिया है| इससे पहले ED एक अधिकारी…

सिसोदिया के खिलाफ दर्ज 'नहीं' हुआ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला, केस दर्ज करने की बात से मुकर गई ED
सिसोदिया के खिलाफ दर्ज 'नहीं' हुआ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला, केस दर्ज करने की बात से मुकर गई ED | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किये जाने से इनकार कर दिया है|  इससे पहले ED एक अधिकारी कहा था,''एजेंसी ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, अन्य के खिलाफ आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है|



प्रवर्तन निदेशालय के शीर्ष अधिकारी ने अब मनीष सिसोदिया के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय में मामले से इनकार किया है। इससे पहले एक रिपोर्ट में अतिरिक्त निदेशक प्रवर्तन निदेशालय सोनिया नारंग द्वारा मनीष सिसोदिया के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले की पुष्टि की थी।



मालूम हो कि दिल्ली की आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में बीते शुक्रवार को CBI ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के आवास पर छापा मारा था|  सीबीआई की ओर से दर्ज एफआईआर में पहले नंबर पर आरोपी सिसोदिया को बनाया गया था| इसके बाद आईएएस आरव गोपी कृष्‍ण को आरोपी थे| चार आबकारी अधिकारियों के भी नाम शामिल हैं| कुल 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का नाम पहले नंबर पर है|



सीबीआई की छापेमारी को लेकर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी  बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है| सिसोदिया ने एक दिन पहले दावा किया कि उन्हें बीजेपी की तरफ से पार्टी में शामिल होने का ऑफर किया गया| उन्होंने कहा कि ऑफर में यह भी कहा गया कि पार्टी में शामिल होने के बाद आपके ऊपर से ईडी और सीबीआई के सभी केस हटा लिये जाएंगे|



आम आदमी पार्टी और भगवा खेमे के बीच मनीष सिसोदिया को भाजपा की कथित 'प्रस्ताव' पर आप के एक सूत्र ने सोमवार को कहा कि सिसोदिया के पास भाजपा द्वारा दिए गए 'प्रस्ताव' की रिकार्डिग है।



सिसोदिया ने कहा,''मेरे पास भाजपा का संदेश आया है- “आप” तोड़कर भाजपा में आ जाओ, सारे CBI ED के केस बंद करवा देंगे मेरा भाजपा को जवाब- मैं महाराणा प्रताप का वंशज हूँ, राजपूत हूँ। सर कटा लूँगा लेकिन भ्रष्टाचारियो-षड्यंत्रकारियोंके सामने झुकूँगा नहीं। मेरे ख़िलाफ़ सारे केस झूठे हैं।जो करना है कर लो



सिसोदिया ने कहा,''मुझे CM कैंडिडेट बनाने के ऑफर पर BJP को मेरा संदेश- Arvind Kejriwal जी मेरे राजनैतिक गुरु है, उनसे कभी ग़द्दारी नहीं करूँगा। मैं CM बनने नहीं आया, मेरा सपना है- देश के हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले, तभी तो भारत न 1 देश बनेगा। पूरे देश में ये काम केवल केजरीवाल जी कर सकते हैं|



'देश का दुर्भाग्य है कि चोरी भी करो और सीनाजोरी भी: तोमर

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि,''देश का दुर्भाग्य है कि चोरी भी करो और सीनाजोरी भी। जांच एजेंसियों को जांच करने देना चाहिए। जांच का राजनीतिकरण करने की आवश्यक्ता नहीं है। लोग जांच से बच कर उसपर पर्दा क्यों डालना चाहते हैं?





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।