मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

ईडी ने छापेमारी के बाद नेशनल हेराल्ड अखबार के दफ्तर को किया सील, कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी के एक दिन बाद बुधवार, 3 अगस्त को नेशनल हेराल्‍ड ऑफिस (National Herald office) सील कर दिया है| प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड कार्यालय को सील करते हुए…

ईडी ने छापेमारी के बाद नेशनल हेराल्ड अखबार के दफ्तर को किया सील, कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात
ईडी ने छापेमारी के बाद नेशनल हेराल्ड अखबार के दफ्तर को किया सील, कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्लीप्रवर्तन निदेशालय (ED) ने  छापेमारी के एक दिन बाद बुधवार, 3 अगस्त को नेशनल हेराल्‍ड ऑफिस (National Herald office) सील कर दिया है| प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड कार्यालय को सील करते हुए निर्देश दिया कि एजेंसी की पूर्व अनुमति के बिना परिसर नहीं खोला जाए। दिल्ली में AICC मुख्यालय (All India Congress Committee Headquarters) के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात| 



प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत नई दिल्ली में नेशनल हेराल्ड बिल्डिंग स्थित यंग इंडिया लिमिटेड के कार्यालय को सील कर दिया। ईडी ने निर्देश दिया है कि एजेंसी की पूर्व अनुमति के बिना परिसर नहीं खोला जाए।



इस बीच, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) कार्यालय के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। ईडी ने एक दिन पहले नई दिल्ली में नेशनल हेराल्ड अखबार के हेड ऑफिस और 11 अन्य जगहों पर छापेमारी की थी|  एजेंसी पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके बेटे और पार्टी नेता राहुल गांधी से मामले में पूछताछ कर चुकी है।



भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने कहा,'सत्य की आवाज़ नहीं डरेगी पुलिसिया पहरों से। गांधी के अनुयायी लड़ के जीतेंगे इन अंधेरों से।। नेशनल हेराल्ड का ऑफिस सील करना, कांग्रेस मुख्यालय को पुलिस पहरे में कैद करना तानाशाह की डर और बौखलाहट दोनों दिखाता है।  पर महंगाई और बेरोज़गारी के सवाल तो फिर भी पूछे जाएँगे।



शनल हेराल्ड अखबार के दफ्तर समेत 12 ठिकानों पर ED का छापा 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।