मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

मिर्जापुर में रेलवे विभाग के कॉपर का तार चुराने वाले गैंग का खुलासा: 11 लोग दबोचे, चोरी का 107 किलो कॉपर का तार व बोलेरो बरामद

मिर्ज़ापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर जिले में पुलिस ने रेलवे विभाग के कॉपर का तार चुराने वाले गैंग के 11 लोगों को मुठभेड़ में पकड़ा है। पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से ₹ 25 हजार का एक ईनामिया बदमाश घ…

मिर्जापुर में रेलवे विभाग के कॉपर का तार चुराने वाले गैंग का खुलासा: 11 लोग दबोचे, चोरी का 107 किलो कॉपर का तार व बोलेरो बरामद
मिर्जापुर में रेलवे विभाग के कॉपर का तार चुराने वाले गैंग का खुलासा: 11 लोग दबोचे, चोरी का 107 किलो कॉपर का तार व बोलेरो बरामद | फ़ोटो: TVL News

मिर्ज़ापुरउत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर जिले में पुलिस ने रेलवे विभाग के कॉपर का तार चुराने वाले गैंग के 11 लोगों को मुठभेड़ में पकड़ा है। पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से ₹ 25 हजार का एक ईनामिया बदमाश घायल हुआ है|  पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से-चोरी का 107 किग्रा कॉपर का तार,पचास हजार सात सौ चालीस रूपये  नगद,  एक बोलेरो (बिना नम्बर)  तथा तार काटने में प्रयुक्त उपकरण पिलास आरी इत्यादि बरामद हुए है।



मीरजापुर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा' को सूचना मिली कि एक गैंग सक्रिय है जो जनपद मीरजापुर एवं अन्य जनपदों में सरकारी योजना के अन्तर्गत रेलवे विभाग में लगने वाले कॉपर तारों को चोरी कर काटकर बेचा जा रहा है| रेलवे विभाग का कॉपर तार विदेश से आयात होता है और काफी महंगे दाम के होते है। 



इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक द्वारा 03 पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस अधीक्षक के निर्देश के क्रम में  मीरजापुर नगर के अपर पुलिस अधीक्षक पर्यवेक्षण में गठित टीमों द्वारा बरामदगी एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सक्रिय हुए।



इसी क्रम में थाना कोतवाली देहात पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि लंका पहाड़ी पर कुछ व्यक्ति चोरी के माल की खरीद व बिक्री का काम रहे है।  
प्राप्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली  देहात, स्वाट सर्विलांस व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताये गए स्थान लंका पहाडी स्थित एक अर्थनिर्मित मकान में दबिश देकर 10 व्यक्तियों को पकड़ा गया तथा 02 व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।  पकड़े गए व्यक्तियों के कब्जे से चोरी का 107 किग्रा कॉपर का तार, ₹50740 नगद, अवैध 5 तमंचा 5 जिंदा व 3 खोखा कारतूस,1 बोलेरो बिना नम्बर, 3 मोबाइल व तार काटने में प्रयुक्त उपकरण पिलास, आरी इत्यादि बरामद किया गया।



मीरजापुर पुलिस ने बताया,' थाना को देहात, कछवा, स्वाट/सर्विलांस व एसओजी की 03 टीमों द्वारा दिनांक: 02/03.08.2022 की रात्रि में ग्राम मवैया गुरूसण्डी के पास पुलिस द्वारा सघन चेकिंग की जा रही थी तभी मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति आते हुए दिखायी दिये जिसे पुलिस पार्टी द्वारा रूकने का इशारा किया गया तो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने के नियत से फायर करने लेगे जिसके कारण पुलिस पार्टी द्वारा अपने बचाव मे आत्मरक्षार्थ फायर किया गया जिससे एक व्यक्ति को दाहिने पैर में गोली लग गयी जबकि एक अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। 



अभियुक्त द्वारा नाम पता पूछने पर अपना नाम रवि बिन्द पुत्र श्यामजी बिन्द निवासी लखमापुर थाना को०देहात  बताया तथा जिसके पास से 01 अदद 315 बोर अवैध तमंचा व 03 अदद खोखा व 01 अदद जिंदा कारतूस बरामद हुआ, पुलिस मुठभेड़ में घायल अभियुक्त का पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल मीरजापुर में ईलाज चल रहा है तथा फरार अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु कांबिंग व सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है|



 पुलिस ने बताया,'  पुलिस मुठभेड़ के सम्बन्ध में गिरफ्तार अभियुक्त रवि बिन्द तथा अन्य के विरूद्ध थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-156/22 धारा 307 भादवि तथा बरामद अवैध असलहे के सम्बन्ध में मु0अ0सं0-157122 धारा 3/25 आर्स एक्ट बनाम रवि बिन्द पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।



पुलिस द्वारा गिरफ्तार व्यक्तियों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि हम सभी लोग रेलवे लाइन का तार आरी, ब्लेड, पिलास इत्यादि से काटकर बेचने का काम करते है| विगत् दिनों में ग्राम गोपालपुर, लखमापुर, रानीबारी, बरकछा व जिगना सहित अन्य कई जगहों से कॉपर का तार काटकर आज व्यापारी शंकर जायसवाल, राजन कोरी, नमन कसेरा व संजय केसरवानी को बेचने वाले थे कि पकडे गए। 



गिरफ्तार आरोपियों  ने मकान के पास खड़ी बोलेरो के बारे में बताया गया कि उनके द्वारा बोलेरो वाहन का प्रयोग चोरी की घटना को अंजाम देने व चोरी की सामान को लाने तथा ले जाने में किया जाता है । गिरफ्तार आरोपियों  द्वारा पूर्व में गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देना भी बताया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना कोण्देहात पर म0अ0सं0-127/2022 धारा 147,323,427 भादवि, मु0अ0सं0138/2022 धारा 379 भादवि व मु0अ0सं0-150/2022 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया था तथा 41| भादवि की बढोत्तरी की गई।


मिर्ज़ापुर के एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने कहा,''एक गिरोह के 11 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है, ये गिरोह रेलवे विभाग की डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर प्रोजेक्ट को नुकसान पहुंचाने का कार्य कर रहे थे। इस प्रोजेक्ट के लिए जो तांबे का तार आता था, ये लोग उसे काटकर बाहर बेचने का काम करते थे|



नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण

1-रवि बिन्द पुत्र श्यामजी बिन्द निवासी लखमापुर थाना कोणदेहात जनपद मीरजापुर(पुलिस मुठभेड़) 

2-उदल बिन्द पत्र घुरन उर्फ ओमप्रकाश बिन्द निवासी लखमापुर थाना को०देहात जनपद मीरजापुर । 

3-मनोज उर्फ तेवारी पुत्र श्यामनारायण बिन्द निवासी लखमापुर थाना को0देहात जनपद मीरजापुर। 

4.मुर्गा बिन्द उर्फ रामबली पुत्र स्व0 हीरालाल निवासी बरीधा थाना कोकटरा जनपद मीरजापर। 

5-रामतेरश उर्फ लखन्दर पत्र अमृतलाल बिन्द निवासी लखमापुर थाना को०देहात जनपद मीरजापुर।

 6-अंकित पाण्डेय पुत्र अमरेश पाण्डेय निवासी लखमापुर थाना को)देहात जनपद मीरजापुर। 

7-शंकर जायसवाल पत्र स्व0 शिव प्रसाद जायसवाल निवासी गांधीघाट थाना कोकटरा जनपद मीरजापुर । 

8-राजन कोरी पुत्र सुल्ली प्रसाद निवासी पेहटी चौराहा थाना कोकटरा जनपद मीरजापुर। 

9-नमन कसेरा पुत्र पप्पू कसेरा निवासी कदमतर थाना कोकटरा जनपद मीरजापर। 

10-श्रीजल केसरवानी पुत्र कृष्णानन्द केसरवानी निवासी इमरतीरोड़ थाना कोणकटरा जनपद मीरजापुर। 

11-मनोज केसरी पुत्र अशोक केसरी निवासी बसनही बाजार थाना कोशहर जनपद मीरजापुर ।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।