नई दिल्ली: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मंगलवार को भी पूछताछ होगी| प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले की जांच में फिर शामिल होने के लिए कल 21 जून को तलब किया है| आज, सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से करीब 10 घंटे पूछताछ की गई।
नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को फिर बुलाया है।मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ED की टीम अब तक 4 दिन में 40 घंटे की पूछताछ कर चुकी है। इससे पहले राहुल गांधी से लगातार सोमवार, मंगलवार और बुधवार को ED ने सवाल किए।
इसी मामले में ED कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से 23 जून को सवाल करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज, सोमवार को सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है| चिकित्सकों ने उन्हें घर पर आराम करने की सलाह दी है|
कांग्रेस महासचिव प्रभारी संचार जयराम रमेश ने ट्वीट किया, "कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को आज शाम सर गंगा राम अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और उन्हें डाक्टरों द्वारा घर पर आराम करने की सलाह दी गयी है।