मुंबई:Maharashtra Legislative Council polls : महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के नतीजे घोषित हो गए है| महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में एनसीपी -शिवसेना के दो-दो उम्मीदवार और कांग्रेस के 1 उम्मीदवार जीते जबकि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के 5 उम्मीदवारों को जीत मिली है|
शिवसेना की तरफ से सचिन अहिर और आमश्या पाडवी को जीत मिली है| जबकि एनसीपी की तरफ से रामराजे निंबालकर और एकनाथ खड़से को जीत मिली है| कांग्रेस के भाई जगताप जीते है| कांग्रेस के उम्मीदवार चंद्रकांत हंडोर को हार मिली है|
विधान परिषद चुनाव में बीजेपी के सभी पांच उम्मीदवारों प्रवीण दारेकर, राम शिंदे, श्रीकांत भारतीय, उमा खापरे और प्रसाद लाड ने जीत हासिल की है।
विधान परिषद में कांग्रेस के 44 विधायक मौजूद थे लेकिन वोटिंग सिर्फ 41 ने ही कांग्रेस को पहले प्राथमिकता देते हुए मतदान किया| जबकि कांग्रेस के तीन विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है|
महाराष्ट्र एमएलसी चुनाव पर प्रवीण दारेकर ने कहा,''123 से 134 मत मिले हैं, अब आगे बीजेपी सब विजय हासिल करेगी और महाराष्ट्र की जनता की इच्छा है कि इस राज्य का नेतृत्व देवेंद्र फडणवीस करे|
महाराष्ट्र एमएलसी चुनाव पर नाना पटोले का कहना है,''हमारा अभी भी दावा है कि महाविकास अघाड़ी के 6 उम्मीदवार जीत कर आएंगे|
महाराष्ट्र विधान परिषद की 10 सीटों के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में थे| भाजपा के 5 उम्मीदवार- प्रसाद बालक, श्रीकांत भारतीय, प्रवीण दरेकर, उमा खापरे, राम शिंदे शामिल थे| जबकि, कांग्रेस, शिवसेना और राकांपा से दो-दो उम्मीदवार मैदान में थे|