नई दिल्ली: गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने गुरुवार को चुनावी बांड (Electoral Bearer Bond Scheme) की 22वीं किश्त जारी करने को मंजूरी दे दी है। चुनावी बांड की किश्त एक अक्टूबर को बिक्री के लिए खुलेगी। भारतीय स्टेट बैंक को बिक्री के 22वें चरण में एक अक्टूबर से 10 अक्टूबर, 2022 तक अपनी 29 अधिकृत शाखाओं के माध्यम से चुनावी बॉन्ड जारी करने और भुनाने के लिए अधिकृत किया गया है|
इससे पहले, बॉन्ड के 21वें चरण के तहत बिक्री एक जुलाई से 10 जुलाई, 2022 तक हुई थी। चुनावी बॉन्ड के पहले चरण के तहत बिक्री एक से 10 मार्च, 2018 तक हुई थी। चुनावी बॉन्ड जारी होने की तारीख से पंद्रह दिनों के लिये वैध होंगे। वैधता अवधि की समाप्ति के बाद चुनावी बॉन्ड जमा करने पर संबंधित राजनीतिक दल को कोई भुगतान नहीं किया जाएगा।
बयान के अनुसार,'भारत सरकार ने 2 जनवरी 2018 की राजपत्र अधिसूचना संख्या 20 के माध्यम से चुनावी बॉन्ड योजना 2018 को अधिसूचित किया है। योजना के प्रावधानों के अनुसार चुनावी बॉन्ड वह व्यक्ति खरीद सकता है, (जैसा कि राजपत्र अधिसूचना की मद संख्या 2 (डी) में परिभाषित है) जो भारत का नागरिक है या भारत में निगमित या स्थापित है। एक व्यक्ति होने के नाते चुनावी बॉन्ड खरीद सकता है, ऐसा वह या तो अकेले कर सकता है या अन्य व्यक्तियों के साथ संयुक्त रूप से कर सकता है। केवल वे राजनीतिक दल जो लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 (1951 का 43) की धारा 29ए के तहत पंजीकृत हैं और जिन्हें लोक सभा या राज्य विधान सभा के लिए पिछले आम चुनाव में कम से कम एक प्रतिशत मत मिले हैं, चुनावी बॉन्ड प्राप्त करने के लिए पात्र होंगे। चुनावी बॉन्ड एक पात्र राजनीतिक दल द्वारा अधिकृत बैंक के साथ एक बैंक खाते के माध्यम से ही भुनाया जाएगा।
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को बिक्री के XXII चरण में, 01.10.2022 से 10.10.2022 तक अपनी 29 अधिकृत शाखाओं (संलग्न सूची के अनुसार) के माध्यम से चुनावी बॉन्ड जारी करने और भुनाने के लिए अधिकृत किया गया है।
चुनावी बॉन्ड जारी होने की तारीख से पंद्रह कैलेंडर दिनों के लिए वैध होंगे और वैधता अवधि की समाप्ति के बाद चुनावी बॉन्ड जमा किए जाने पर किसी भी प्राप्तकर्ता राजनीतिक दल को कोई भुगतान नहीं किया जाएगा। एक पात्र राजनीतिक दल द्वारा अपने खाते में जमा किए गए चुनावी बॉन्ड की राशि उसी दिन खाते में जमा हो जाएगी।
29 मौजूदा अधिकृत शाखाएं
| क्रम संख्या | राज्य/संघ राज्य क्षेत्र | शाखा का नाम और पता | शाखा कोड संख्या |
| 1. | दिल्ली | दिल्ली मुख्य शाखा 11, संसद मार्ग, नई दिल्ली - 110001 | 00691 |
| 2. | हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ | चंडीगढ़ मुख्य शाखा एससीओ 43-48, बैंकिंग स्क्वायर, सेक्टर-17बी, चंडीगढ़, जिला: चंडीगढ़ राज्य: चंडीगढ़, पिन: 160017 | 00628 |
| 3. | हिमाचल प्रदेश | शिमला मुख्य शाखा काली बाड़ी मंदिर के पास, द मॉल, शिमला, जिला: शिमला राज्य: हिमाचल प्रदेश, पिन: 171003 | 00718 |
| 4. | जम्मू और कश्मीर | बादामी बाग (श्रीनगर) शाखा बादामी बाग छावनी, श्रीनगर, कश्मीर जिला: बडगाम, राज्य: जम्मू और कश्मीर पिन: 190001 | 02295 |
| 5. | उत्तराखंड | देहरादून मुख्य शाखा 4, कॉन्वेंट रोड, देहरादून उत्तराखंड, जिला: देहरादून राज्य: उत्तराखंड पिन: 248001 | 00630 |
| 6. | गुजरात, दादर और नगर हवेली और दमन और दीव | गांधीनगर शाखा, प्रथम तल, अंचल कार्यालय सेक्टर 10 बी गांधीनगर जिला: गांधीनगर, राज्य: गुजरात पिन: 382010 | 01355 |
| 7. | मध्य प्रदेश | भोपाल मुख्य शाखा टी.टी.नगर, भोपाल-462003, भोपाल, मध्य प्रदेश, जिला : भोपाल, राज्य: मध्य प्रदेश, पिन: 462003 | 01308 |
| 8. | छत्तीसगढ | रायपुर मुख्य शाखा पी.बी.न.- 29/61, जयस्तंभ चौक, रायपुर, जिला : रायपुर राज्य : छत्तीसगढ़ पिन : 492001 | 00461 |
| 9. | राजस्थान | जयपुर मुख्य शाखा पी.बी.न.-72, सांगानेरी गेट जयपुर, राजस्थान जिला: जयपुर, राज्य: राजस्थान पिन: 302003 | 00656 |
| 10. | महाराष्ट्र | मुंबई मुख्य शाखा मुंबई समाचार मार्ग हॉर्निमैन सर्कल, फोर्ट, मुंबई, महाराष्ट्र पिन: 400001 | 00300 |
| 11. | गोवा, लक्षद्वीप | पणजी शाखा सामने: होटल मंडोवी, दयानंद, दयानंद बंदोदकर मार्ग, पणजी, गोवा। जिला: उत्तरी गोवा, राज्य: गोवा, पिन: 403001 | 00509 |
| 12. | उतार प्रदेश | लखनऊ मुख्य शाखा तरावली कोठी, मोतीमहल मार्ग, हजरतगंज, लखनऊ, उत्तर प्रदेश जिला: लखनऊ, राज्य: उत्तर प्रदेश पिन: 226001 | 00125 |
| 13. | उड़ीसा | भुवनेश्वर मुख्य शाखा पी.बी.न.-14, भुवनेश्वर भुवनेश्वर जिला : खुर्दा राज्य उड़ीसा , पिन-751001 | 00041 |
| 14. | पश्चिम बंगाल और अंडमान और निकोबार | कोलकाता मुख्य शाखा समृद्धि भवन 1, स्ट्रैंड रोड, कोलकाता, पश्चिम बंगाल, जिला: कोलकाता। राज्य: पश्चिम बंगाल 3 पिन: 700001 | 00001 |
| 15. | बिहार | पटना मुख्य शाखा पश्चिम गांधी मैदान, पटना, बिहार, पिन: 800001 | 00152 |
| 16. | झारखंड | रांची ब्रांच कोर्ट कंपाउंड, झारखंड, जिला: रांची, राज्य: झारखंड, पिन: 834001 | 00167 |
| 17. | सिक्किम | गंगटोक शाखा एम जी मार्ग, गंगटोक सिक्किम जिला: पूर्वी सिक्किम राज्य : सिक्किम पिन : 737101 | 00232 |
| 18. | अरुणाचल प्रदेश | ईटानगर शाखा टीटी मार्ग, वीआईपी रोड बैंक टीनाली, ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश जिला: पापुमपारे राज्य: अरुणाचल प्रदेश, पिन: 791111 | 06091 |
| 19. | नगालैंड | कोहिमा शाखा उपायुक्त कार्यालय के पास कोहिमा नगालैंड पिन: 797001 | 00214 |
| 20. | असम | गुवाहाटी शाखा पान बाजार, एमजी रोड, कामरूप, गुवाहाटी, पिन: 781001 | 00078 |
| 21. | मणिपुर | इंफाल शाखा एम जी एवेन्यू, इंफाल पश्चिम मणिपुर पिन: 795001 | 00092 |
| 22. | मेघालय | शिलांग शाखा एमजी रोड, जनरल पीओ शिलांग के पास, जिला: खासी हिल्स), मेघालय, पिन: 793001 | 00181 |
| 23. | मिजोरम | आइजोल शाखा सोलोमन्स गुफा जिला: आइजोल, मिजोरम पिन: 796001 | 01539 |
| 24. | त्रिपुरा | अगरतला शाखा हरि गंगा बसाक रोड, अगरतला जिला: त्रिपुरा (पश्चिम), त्रिपुरा पिन: 799001 | 00002 |
| 25. | आंध्र प्रदेश | विशाखापत्तनम शाखा रेडनाम गार्डन, जेल रोड, जंक्शन, पेज/वोडाफोन कार्यालय के सामने, विशाखापत्तनम, जिला: विशाखापत्तनम राज्य: आंध्र प्रदेश पिन: 530002 | 00952 |
| 26. | तेलंगाना | हैदराबाद मुख्य शाखा बैंक स्ट्रीट, कोटि, हैदराबाद, जिला : हैदराबाद राज्य: तेलंगाना पिन: 500095 | 00847 |
| 27. | तमिलनाडु और पुडुचेरी | चेन्नई मुख्य शाखा 336/166, थंबुचेट्टी स्ट्रीट, पैर्री, चेन्नई राज्य: तमिलनाडु पिन: 600001 | 00800 |
| 28. | कर्नाटक | बेंगलुरु मुख्य शाखा पोस्ट बैग नंबर 5310, सेंट मार्क्स रोड, बैंगलोर, जिला: बैंगलोर शहरी, राज्य: कर्नाटक, पिन: 560001 | 00813 |
| 29. | केरल | तिरुवनंतपुरम शाखा पी.बी.नं.14, एम.जी.रोड, तिरुवनंतपुरम, जिला: तिरुवनंतपुरम, राज्य: केरल, पिन: 695001 | 00941 |