हैदराबाद (तेलंगाना): कमिश्नर टास्क फोर्स, सेंट्रल जोन और हैदराबाद अधिकारियों ने गुरुवार को हैदराबाद में एक व्यक्ति को 1.24 करोड़ रुपये की नकदी के साथ गिरफ्तार किया। कमिश्नर टास्क फोर्स, सेंट्रल ज़ोन टीम, हैदराबाद की टीम ने विश्वसनीय सूचना पर मसाब टैंक के शांति नगर में शोएब मलिक नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसके पास एक करोड़ चौबीस लाख की बेहिसाब नकदी पाई गई।
30 वर्षीय स्क्रैप व्यवसायी शोएब मलिक पुत्र मुस्तकीन मलिक ने पुलिस को बताया कि उसके चाचा ने उसे 4 लोगों के बीच नकदी बांटने के लिए कहा था।
स्क्रैप व्यवसायी शोएब मलिक यूपी के मेरठ का निवासी हैं, वह फरवरी 2022 के महीने में हैदराबाद आया था और जलपल्ली, कटेडन में बिस्मिल्लाह ट्रेडर्स के रूप में स्क्रैप बिजनेस करना शुरू कर दिया था।
मलिक ने बताया कि,' उनके एक चाचा कामिल मलिक (निवासी यूपी) ने उसे कहा कि वे भरत निवासी गुजराती गली, हैदराबाद नाम के एक व्यक्ति से 1.24 करोड़ रुपये कैश collect करें, जो उन्होंने अपने एक कर्मचारी आकलक नाम से भेजा और उपरोक्त नकदी एकत्र की।
शोएब मलिक ने आगे बताया कि,' कामिल मलिक ने उन्हें 1.24 करोड़ रुपये की नकदी को 4 व्यक्तियों (संभव, आदिल, मिनाज सद्दाम और शफी) के बीच बांटने के लिए कहा था | संभव, आदिल, मिनाज सद्दाम और शफी, ये सभी हैदराबाद के निवासी हैं।
पुलिसने बताया कि,'जब 1.24 करोड़ रुपये की नकदी के बारे में पूछताछ की गई तो शोएब मलिक उचित विवरण प्रस्तुत करने में विफल रहे। अत: पकडे गये शोएब मलिक को जब्त नकदी के साथ एसएचओ हुमायूं नगर थाने को आगे की कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया।