नई दिल्ली: 1 मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग टीका लगवा सकते हैं | भारत सरकार ने 1 मई से COVID-19 टीकाकरण के तीसरे चरण के रणनीति की घोषणा की। 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग टीका लगवा सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना की स्थिति को लेकर देश की शीर्ष फार्मा कंपनियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक की।
पीएम नरेंद्र मोदी के बैठक के बाद केंद्र सरकार ने यह ऐलान किया हैं| बता दें कि,' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाम 4:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोना की स्थिति पर देशभर के प्रमुख डॉक्टरों से बातचीत की। इसके बाद प्रधानमंत्री ने शाम 6 बजे देश की शीर्ष फार्मा कंपनियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक की।
सरकार ने कहा,''1 मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग टीका लगवा सकते हैं\COVID टीकाकरण रणनीति के चरण 3 के तहत, टीका निर्माता अपनी मासिक सेंट्रल ड्रग्स प्रयोगशाला की 50% आपूर्ति भारत सरकार को जारी करेंगे और राज्य सरकार और खुले बाजार में शेष 50% खुराक की आपूर्ति करने के लिए स्वतंत्र होंगे|
भारत सरकार अपने हिस्से से, टीकों को संक्रमण की हद (सक्रिय COVID मामलों की संख्या) और प्रदर्शन (प्रशासन की गति) के मानदंडों के आधार पर राज्यों / संघ शासित प्रदेशों को आवंटित करेगी। इस मापदंड में टीके के अपव्यय पर भी विचार किया जाएगा और मानदंडों को नकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा|