पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही हत्याओं के लिए “द कश्मीर फाइल्स” फिल्म को जिम्मेदार ठहराया है| साथ ही उन्होंने 'कश्मीर में आतंकी वारदातों' को शांत करने लिए सरकार से कश्मीर को बिहारियों को सौंप देने को कहा है|
जीतन राम मांझी ने कहा,'हमने पहले ही कहा था कि “द कश्मीर फाइल्स” फिल्म आतंकी साजिश है जिसको दिखाकर कश्मीर में खौफ एवं डर का माहौल बनाया जा रहा है।
जीतन राम मांझी ने 18 मार्च के अपने ट्वीट को री ट्वीट करते हुए कहा,''हमने पुर्व में कहा था कि “द कश्मीर फाइल्स” फिल्म आतंकी साजिश है जिसको दिखाकर कश्मीर में खौफ एवं डर का माहौल बनाया जा रहा है। कश्मीर में घटित आतंकी वारदातो ने मेरी बातों को साबित कर दिया। मैं बस इतना ही कहूंगा कि अगर कश्मीर शांत करना है तो हम बिहारियों को सौंप दें,सब ठीक हो जाएगा।
गौरतलब है कि घाटी में एक हफ्ते के भीतर अब तक 8-9 लोगों की हत्या हो चुकी है| कुलगाम इलाके में गुरुवार को एक हमलावर ने हिंदू बैंक के मैनेजर को उसके ऑफिस में पिस्टल से गोली मार दी| बाद में उनकी अस्पताल में मौत हो गई|
इस घटना के कुछ घंटों बाद मध्य कश्मीर घाटी में दो प्रवासी मजदूरों को आतंकवादियों ने गोली मार दी| जिसमें बिहार के रहने वाले मजदूर दिलखुश कुमार की मौत हो गई थी। वह वहां पर मजदूरी करने के लिए गया था। वहीँ दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है|
बता दें, इससे पहले 18 मार्च को भी ''फिल्म द कश्मीर फाइल्स' पर निशाना साधते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि,'' द कश्मीर फाइल्स आतंकवादियों यह गहरी साजिश भी हो सकती है जिसे दिखाकर आतंकी संगठन कश्मीरी ब्राह्मण में खौफ और डर का माहौल बना रहे हैं ताकि डर से कश्मीरी ब्राह्मण फिर से कश्मीर ना लौट जाएं| जीतन राम मांझी ने मांग की थी कि द कश्मीर फाइल्स फिल्म यूनिट के सदस्यों की आतंकी कनेक्शन की सरकार को जांच करवानी चाहिए|