मुंबई: जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही हत्याओं और कश्मीरी पंडितों के पलायन पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा'',370 हटाने के बाद भी कश्मीर के हालात में कोई सुधार नहीं है| पलायन जारी है,
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा,''गृहमंत्री ने कल जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के साथ आपात बैठक बुलाई। सरकार कोशिश कर रही है लेकिन आज फिर वही स्थिति है जो 1990 में थी।
संजय राउत ने कहा,''सरकार ने कश्मीरी पंडितों के घर वापसी की बात की थी लेकिन 370 हटाने के बाद भी कश्मीर के हालात में कोई सुधार नहीं है|
बता दे ,''आज शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जम्मू-कश्मीर LG मनोज सिन्हा की बैठक है| गौरतलब है कि घाटी में एक हफ्ते के भीतर अब तक 8-9 लोगों की हत्या हो चुकी है| कुलगाम इलाके में गुरुवार को एक हमलावर ने हिंदू बैंक के मैनेजर को उसके ऑफिस में पिस्टल से गोली मार दी| बाद में उनकी अस्पताल में मौत हो गई|
इस घटना के कुछ घंटों बाद मध्य कश्मीर घाटी में दो प्रवासी मजदूरों को आतंकवादियों ने गोली मार दी| जम्मू-कश्मीर के बडगाम ज़िले के चदूरा इलाके के मगरेपोरा में आतंकवादियों ने 2 मजदूरों पर फायरिंग कर दी। जिसमे एक मौत हो गई, वहीँ दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है|