नई दिल्ली: मुंबई के पूर्व NCB जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े का मुंबई से चेन्नई ट्रांसफर किया गया। इससे पहले वे मुंबई में ड्रग्स-ऑन-क्रूज़ मामले की जांच का हिस्सा थे। पिछले साल 3 अक्टूबर 2021 को मुंबई क्रूज़ ड्रग्स मामले में अभिनेता शाह रुख खान के पुत्र आर्यन समेत विभिन्न लोगों की गिरफ्तारी के समय समीर नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के प्रमुख थे।
नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हाल ही में ड्रग्स-आन-क्रूज केस में आरोप पत्र दाखिल किया है जिसमें आर्यन खान को क्लीन चिट दे दी गई है|एजेंसी के वरिष्ठ अफसर संजय कुमार सिंह ने कहा था, एनसीबी को आर्यन खान और अन्य पांच लोगों के खिलाफ कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले| सबूत नहीं मिलने पर उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल नहीं की गई है|
बता दें कि,''कुछ महीने पहले विशेष जांच दल (SIT) जांच में पाया गया था कि आर्यन खान के पास कभी भी ड्रग्स नहीं था, इसलिए उनका फोन लेने और उनकी चैट की जांच करने की कोई जरूरत नहीं थी| एनसीबी द्वारा गठित किए गए विशेष जांच दल (SIT) ने दावा किया कि वानखेड़े के नेतृत्व में की गई जांच में कई खामियां थीं।
https://www.thevirallines.net/india-news-shahrukh-khans-son-aryan-khan-gets-clean-chit-in-drug-case
गौरतलब है कि,''3 अक्टूबर 2021 को क्रूज पर चल रही ड्रग्स पार्टी के मामले में एनसीबी (NCB) ने छापेमारी के बाद आर्यन खान को गिरफ्तार किया था| करीब 28 दिनों तक जेल में रहने के बाद आर्यन को बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिली थी|