पटना: राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पर केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा,''मुझे आज तक जो भी ज़िम्मेदारी दी गई है, उसे मैंने पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ किया है। मैं प्रधानमंत्री के पास जाऊंगा और पूछूंगा कि मेरे लिए क्या आदेश है?
आरसीपी सिंह ने कहा,''6 जुलाई तक का कार्यकाल है। पार्टी ने मुझे यह जिम्मेदारी जुलाई तक दी है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तय करेंगे कि मैं मंत्री बना रहूं या नहीं|
RCP सिंह ने कहा- BJP ने आपको केंद्रीय मंत्रिमंडल में बुला लिया, यही बहुत बड़ी बात है| आरसीपी सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा- ‘2019 में बीजेपी के पास बीजेपी के पास 303 हैं, उनको क्या आवश्यकता है किसी को मंत्री बनाने की। लेकिन, ये तो उनकी सदासहिता है, उदारता है।’
गौरतलब है कि,' केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह का राज्यसभा का टिकट कट गया। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने देर शाम रविवार को यह एलान किया था कि झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो को पार्टी राज्यसभा भेजेगी। राज्यसभा का टिकट कट जाने के बाद अब यह तय हो गया है कि वे अब केंद्र में मंत्री नहीं रहेंगे।
केंद्रीय मंत्री RCP सिंह के राज्यसभा नामांकन के मुद्दे पर बिहार CM नीतीश कुमार ने कहा था,''वह (RCP सिंह) तब से हमारे साथ हैं जब वह IAS अधिकारी थे,उन्हें दो बार राज्यसभा भेजा जा चुका है। उन्हें पार्टी का अध्यक्ष भी बनाया गया था। वर्तमान में वे केंद्र सरकार में मंत्री हैं इसलिए उन्हें ये सभी अवसर मिले हैं|