नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने जम्मू-कश्मीर कांग्रेस की प्रचार समिति के अध्यक्ष का पद से इनकार कर दिया है। 73 साल के गुलाम नबी आजाद ने स्वास्थ्य कारणों के चलते जम्मू-कश्मीर कांग्रेस कैंपेन कमेटी के चेयरमैन पद संभालने से इनकार कर दिया है।
कांग्रेस सूत्रों ने बताया,'गुलाम नबी आजाद ने स्वास्थ्य कारणों से जम्मू-कश्मीर के अभियान समिति के अध्यक्ष का पद संभालने से इनकार कर दिया है। उन्होंने इस बात से कांग्रेस नेतृत्व को अवगत करा दिया है और उन्हें जिम्मेदारी देने के लिए नेतृत्व को धन्यवाद भी दिया है|
गौरतलब है कि कांग्रेस ने गुलाम नबी आजाद के करीबी माने जाने वाले वकार रसूल वानी को मंगलवार को अपनी जम्मू-कश्मीर इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया था| जबकि गुलाम नबी आजाद को जम्मू-कश्मीर के चुनाव अभियान समिति की कमान सौंपी थी।
हालांकि गुलाम नबी आजाद ने पद को संभालने से इनकार कर दिया है। आजाद ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पद संभालने से इनकार किया और कहा कि उन्होंने इस बात से कांग्रेस नेतृत्व को अवगत करा दिया है। साथ ही आजाद ने उन्हें जिम्मेदारी देने के लिए पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद भी दिया है।
वही, अनंतनाग कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुलजार अहमद वानी ने कहा,''हमने केंद्र शासित प्रदेश में पीसीसी प्रमुख की नियुक्ति के विरोध में जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस अभियान समिति से इस्तीफा दे दिया है। फैसला पार्टी के पक्ष में नहीं है। गुलाम नबी आजाद सहित कुछ अन्य लोगों ने भी समिति से इस्तीफा दे दिया है|