मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

हम 'जुमला पार्टी' नहीं, वादों को पूरा करने वाले लोग हैं: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा,''हम जुमला पार्टी नहीं, हम वादों को पूरा करने वाले लोग हैं। भाजपा सरकार जाने के बाद से मुद्दों पर, रोज़गार पर बात हो रही है जो अच्छी बात है, लोकतंत्र…

हम 'जुमला पार्टी' नहीं, वादों को पूरा करने वाले लोग हैं: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव
हम 'जुमला पार्टी' नहीं, वादों को पूरा करने वाले लोग हैं: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव | फ़ोटो: TVL News

पटना:  बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा,''हम जुमला पार्टी नहीं, हम वादों को पूरा करने वाले लोग हैं। भाजपा सरकार जाने के बाद से मुद्दों पर, रोज़गार पर बात हो रही है जो अच्छी बात है, लोकतंत्र में ऐसा होना चाहिए। उनसे भी सवाल पूछे जाने चाहिए जिन्होंन 2 करोड़ रोज़गार देने की बात कही थी|



बिहार में पांच दिन पूर्व नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी महागठबंधन की सरकार का मंगलवार को विस्तार किया गया। नीतीश मंत्रिमंडल में 31 विधायकों, विधान पार्षदों ने मंत्री पद की शपथ ली।  मंत्री बनने वाले कुल 31 विधायकों में RJD से सबसे ज्यादा 16, JDU से 11, कांग्रेस से 2, हम से एक और एक निर्दलीय शामिल है।


यह भी पढ़ें: Bihar Cabinet Expansion: तेज प्रताप समेत 31 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ


नीतीश कुमार मंत्रिमंडल के विस्तार के कुछ ही देर बाद मंत्रालयों और विभागों का भी बंटवारा कर दिया गया है। नीतीश ने अपने पास रखा गृह मंत्रालय, तेजस्वी के जिम्मे स्वास्थ्य विभाग, तेज प्रताप को वन विभाग की जिम्मेदारी।



यह भी पढ़ें: मंत्रियों के विभागों का भी हुआ आवंटन; जानें किसे क्या मिला


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गृह विभाग, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को स्वास्थ्य विभाग, विजय कुमार चौधरी को वित्त विभाग, राजद नेता तेज प्रताप यादव को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री पद दिया गया।


यह भी पढ़ें: भाजपा के लोगों ने दो साल बर्बाद कर दिए, वरना नौजवानों के हाथों में नौकरियां होती 


76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पटना के गांधी मैदान से बड़ी घोषणा की थी| मुख्यमंत्री ने राज्य में 10 लाख और लोगों को नौकरी देने का ऐलान किया था| मुख्यमंत्री ने कहा था कि अब 20 लाख लोगों को रोजगार देंगे| इस घोषणा के साथ मुख्यमंत्री ने विपक्ष को करारा जवाब दिया है, जो कि पिछले सप्ताह उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर 10 लाख सरकारी नौकरी देने के वादे से मुकरने का आरोप लगा रहे थे।


यह भी पढ़ें76th I-Day: अब 10 नहीं, 20 लाख लोगों को देंगे रोजगार, CM नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान



मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 लाख सरकारी नौकरी के एलान पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने खुशी जताई है। तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री के ऐलान को ऐतिहासिक बताया था|  सोमवार को उन्होंने कहा था,''इस ऐतिहासिक दिन के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने एक ऐतिहासिक घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि 10 लाख नौकरियां दी जाएगी और इसको आगे बढ़ाकर 20 लाख भी किया जाएगा। बिहार के हर एक युवा के दिल में जो ख्वाहिश थी, हम मिलकर उसे पूरा कर रहे हैं|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।