मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव, PM मोदी ने की बात

नई दिल्लीः पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल सेक्यूलर के नेता एचडी देवेगौड़ा (87) और उनकी पत्नी चेन्नम्मा कोरोना संक्रमित हो गए हैं| देवेगौड़ा ने कहा कि हम दोनों ने खुद को आइसोलेट कर लिया है| आपको बता दे…

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव, PM मोदी ने की बात
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव, PM मोदी ने की बात | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्लीः पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल सेक्यूलर के नेता एचडी देवेगौड़ा (87) और उनकी पत्नी चेन्नम्मा कोरोना संक्रमित हो गए हैं|  देवेगौड़ा ने कहा कि हम दोनों ने खुद को आइसोलेट कर लिया है| आपको बता दें कि एचडी देवेगौड़ा 1 जून 1996 से लेकर 21 अप्रैल 1997 तक देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं|




 देवगौड़ा ने ट्वीट किया, 'मेरी पत्नी चेन्नम्मा और मैं कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं| हमने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आइसोलेट कर लिया है| मैं उन सभी से अनुरोध करता हूं जो पिछले कुछ दिनों में हमारे संपर्क में आए, वे खुद की जांच करवा लें| मैं पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से अनुरोध करता हूं कि वे घबराएं नहीं|




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री श्री एच. डी. देवेगौड़ा से बात की और उनके तथा उनकी पत्‍नी के स्‍वास्‍थ्‍य की जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा जी से बात की और उनके तथा उनकी पत्‍नी के स्‍वास्‍थ्‍य के बारे में जानकारी ली। उनके शीघ्र स्‍वस्‍थ होने की प्रार्थना करता हूं”





इस पर देवगौड़ा ने पीएम मोदा का शुक्रिया अदा किया| देवगौड़ा ने ट्वीट किया, 'मैं शुक्रगुजार हूं कि पीएम मोदी ने कॉल करके मेरे स्वास्थ्य के बारे में जाना. उन्होंने मुझे ऑफर दिया कि मैं किसी भी शहर के किसी भी अस्पताल में इलाज करा सकता हूं, इस ऑफर ने दिल छू लिया| मैंने उन्हें भरोसा दिलाया कि बेंगलुरू में मेरा अच्छा इलाज किया जा रहा है, पर मैं उन्हें सूचित करता रहूंगा|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।