मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

चुनाव आयोग केवल भाजपा की बात सुन रहा है :ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा,''हम हर दिन चुनाव आयोग से शिकायत कर रहे हैं लेकिन वे हमारी बात नहीं सुन रहे। वे केवल भाजपा की बातें सुन रहे हैं|वहीं इससे पहले ममता बनर्जी ने सोनिया गां…

चुनाव आयोग केवल भाजपा की बात सुन रहा है :ममता बनर्जी
चुनाव आयोग केवल भाजपा की बात सुन रहा है :ममता बनर्जी | फ़ोटो: TVL News

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा,''हम हर दिन चुनाव आयोग से शिकायत कर रहे हैं लेकिन वे हमारी बात नहीं सुन रहे। वे केवल भाजपा की बातें सुन रहे हैं|वहीं इससे पहले ममता बनर्जी ने सोनिया गांधी, शरद पवार, एम.के. स्टालिन, तेजस्वी यादव, उद्धव ठाकरे, अरविंद केजरीवाल, नवीन पटनायक को पत्र में लिखा, "मेरा मानना है कि लोकतंत्र और संविधान पर भाजपा के हमलों के खिलाफ एकजुट होकर प्रभावी ढंग से संघर्ष करने का समय आ गया है।



टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि अमित शाह ने बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान हमेशा घुसपैठिया शब्द का उल्लेख किया है। इसके लिए कौन जिम्मेदार है जब बीएसएफ अंतर्राष्ट्रीय सीमा की रखवाली कर रहा है और यह अमित शाह के मंत्रालय में आता है। अमित शाह और बीएसएफ के डीजी को इसके लिए इस्तीफा दे देना चाहिए।




टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हर साल पश्चिम बंगाल केंद्र सरकार को 75,000 करोड़ रुपये भेजता है। मगर जब वे अम्फान राहत के लिए 1,000 करोड़ रुपये भेजते हैं, तो भाजपा नेताओं का कहना है कि यह मोदी जी द्वारा भेजा गया है। यह हमारा पैसा है, भाजपा नेताओं के पिता का नहीं।


 बंगाल और असम में गुरुवार को दूसरे चरण का मतदान होना है। बंगाल में 30 सीटों पर वोटिंग होगी जबकि असम में 39 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे|





असम के कामरूप में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा रोजगार देने की कोशिश नहीं करती, युवाओं की मदद करने की कोशिश नहीं करती, उल्टा असम पर आक्रमण करती है। सीएए असम पर आक्रमण है, ये सिर्फ एक कानून नहीं है ये आपके इतिहास, भाषा और भाईचारे पर आक्रमण है और इसलिए हम इसे रोक रहे हैं।










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।