मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

ओवैसी बोले- देश में मुसलमानों की आबादी गिर रही, तो भाजपा नेता अनिल विज ने कहा- इसको और गिराओ, 'हम दो, हमारे दो' तक लाओ

अम्बाला: हरियाणा के अम्बाला में राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा,''AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी जी ने कहा है कि भारत में मुसलमानों की आबादी गिर रही है। अगर गिर रही है तो बहुत अच्छी बात है। इसको और…

ओवैसी बोले- देश में मुसलमानों की आबादी गिर रही, तो भाजपा नेता अनिल विज ने कहा- इसको और गिराओ, 'हम दो, हमारे दो' तक लाओ
ओवैसी बोले- देश में मुसलमानों की आबादी गिर रही, तो भाजपा नेता अनिल विज ने कहा- इसको और गिराओ, 'हम दो, हमारे दो' तक लाओ | फ़ोटो: TVL News

अम्बाला:  हरियाणा के अम्बाला में राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा,''AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी जी ने कहा है कि भारत में मुसलमानों की आबादी गिर रही है। अगर गिर रही है तो बहुत अच्छी बात है। इसको और गिराओ और हम दो हमारे दो तक लाओ|



दरअसल, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने 'मुस्लिमों की आबादी' को लेकर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर निशाना साधते हुए कहा कि, मुस्लिमों की आबादी बढ़ नहीं रही, बल्कि घट रही है| उन्होंने कहा कि मोहन भागवत आंकड़ों के साथ बात नहीं करते|



AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के ''मुसलमानों की आबादी गिर रही है'' बयान पर अनिल विज ने कहा,''अगर गिर रही है तो बहुत अच्छी बात है। इसको और गिराओ और हम दो हमारे दो तक लाओ|



आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के ''भारत में धार्मिक असंतुलन है'' वाले बयान पर, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा,, "चिंता मत करो, मुस्लिम आबादी नहीं बढ़ रही है, बल्कि गिर रही है ... सबसे ज्यादा कंडोम का उपयोग कौन कर रहा है? हम हैं। इस पर मोहन भागवत कुछ नहीं बोलेंगे।



मोहन भागवत ने हाल ही नागपुर में कहा था कि जनसंख्या असंतुलन से भौगोलिक सीमाओं में परिवर्तन होता है| समुदाय आधारित जनसंख्या असंतुलन एक महत्वपूर्ण विषय है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए|



05 अक्टूबर, 2022 को विजय दशमी समारोह में मोहन भागवत ने कहा कि,''जनसंख्या असंतुलन से भौगोलिक सीमाओं में परिवर्तन होता है... जनसंख्या नियंत्रण और धर्म आधारित जनसंख्या संतुलन एक महत्वपूर्ण विषय है ,जिसे अब नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है... इसलिए एक समग्र जनसंख्या नीति लाई जानी चाहिए और सभी पर समान रूप से लागू होनी चाहिए|


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।