मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

स्वास्थ्य- शिक्षा, रोजगार समेत सभी क्षेत्रों में राज्य सरकार की नीतियों से राजस्थान एक मॉडल स्टेट बन चुका है, राजस्थान में पर्यटन में हो रही बढ़ोतरी पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कही ये बात

जयपुर: राजस्थान में पर्यटन में हो रही बढ़ोतरी पर राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा,'आज पूरे देश के लोग जयपुर का नाम सुनते ही यहां आना पसंद करते हैं। जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, भरतपुर आदि सबकी अपनी प…

स्वास्थ्य- शिक्षा, रोजगार समेत सभी क्षेत्रों में राज्य सरकार की नीतियों से राजस्थान एक मॉडल स्टेट बन चुका है, राजस्थान में पर्यटन में हो रही बढ़ोतरी पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कही ये बात
स्वास्थ्य- शिक्षा, रोजगार समेत सभी क्षेत्रों में राज्य सरकार की नीतियों से राजस्थान एक मॉडल स्टेट बन चुका है, राजस्थान में पर्यटन में हो रही बढ़ोतरी पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कही ये बात | फ़ोटो: TVL News

जयपुर: राजस्थान में पर्यटन में हो रही बढ़ोतरी पर राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा,'आज पूरे देश के लोग जयपुर का नाम सुनते ही यहां आना पसंद करते हैं। जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, भरतपुर आदि सबकी अपनी पहचान है। राजस्थान में हर जगह की अलग पहचान है। इसलिए यहां पर्यटन बढ़ रहा है|



अशोक गहलोत ने कहा,'किशन बाग ऐसी जगह बन गयी जहां लाखों टूरिस्ट आने लग गए हैं, अद्भुत जगह है ये, जो जानते हैं कि क्या महत्व है पेड़-पौधों का, बर्ड्स के बारे में जिसको इंट्रेस्ट है, वाइल्ड लाइफ छोड़कर सब चीजें मिलेंगी यहां। यहां का माहौल, जिस रूप में इसको डेवलप किया गया है, मैं बहुत ही प्रभावित हुआ।



CM गहलोत ने कहा,' टूरिज्म को लेकर जो 1000 करोड़ रुपए हमने रखा है बजट में, आज तक के इतिहास में कभी नहीं हुआ, इससे अंदाज कर लीजिए कि राजस्थान में टूरिज्म के क्षेत्र में हम लोग जो सोच रखते हैं, टूरिज्म की पॉलिसी हमने बना दी और टूरिज्म को जो इंडस्ट्री का दर्जा दिया है वो ऐतिहासिक काम है।



मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा,,'अभी इन्वेस्ट राजस्थान समिट हुआ 7-8 तारीख को, बताइए उसको लेकर जो नेता बोल रहे हैं इनको शर्म भी नहीं आ रही है कि इन्वेस्टमेंट कम आएगा, ज्यादा आएगा, ये तो आपके वक्त में भी समिट हुई थी, इन्वेस्टमेंट कभी पूरा नहीं आता है, गुजरात में वाइब्रेंट गुजरात हुआ था।



 गहलोत ने कहा,' मोदी जी प्रधानमंत्री बन गए, पर वो जब मुख्यमंत्री थे, तब मुश्किल से 20-25-30 पर्सेंट आता होगा, आया होगा, हम तो कोशिश कर रहे हैं, अभी हमने एमओयू पहले ही साइन कर दिए, वरना तो ऐसी कॉन्फ्रेंस के दरमियान होते हैं एमओयू साइन होते हैं, जल्दबाजी में होते हैं। मेरे पास कई लोग आते थे पिछली गवर्नमेंट के वक्त में कि साहब हमारी हैसियत 1000 करोड़ की नहीं है और दबाव देकर हमसे 10 हजार करोड़ का एमओयू साइन करवा लिया। ये तो नहीं हुआ इस बार, एमओयू पहले ही हो गए हैं। हमारी तरफ से पूरा प्रयास है कि अधिक से अधिक इन्वेस्टमेंट धरातल पर उतरे।




गौतम अडानी को लेकर CM गहलोत ने कहा,'जवाब कल राहुल गांधी जी ने दे दिया है, मैंने भी दे दिया है... इन्वेस्टमेंट करने के लिए कोई व्यक्ति आए, कोई भी इन्वेस्टमेंट लेकर आएगा तो सरकार की ड्यूटी है कि हम सरकारी कायदे-कानून से उनको स्वीकृतियां दें। मोदी जी के ऊपर आरोप ये है कि आउट ऑफ वे जो है नीतियां ऐसी हैं केंद्र सरकार की जिससे कुछ लोगों को ही फायदा मिल रहा है। राहुल गांधी जी लगातार इस बात को उठाते हैं कि आप ये बताइए कि कुछ लोग फायदा उठा रहे हैं, सबको क्यों नहीं मिल रहा है? जो दिखता भी है, उनका जवाब क्यों नहीं देते मोदीजी?



इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर स्थित किशनबाग सैंड ड्यून पार्क का अवलोकन किया। किशनबाग में स्थित विविध मरूस्थलीय वनस्पतियों, पुरातन चट्टानों, मरूस्थलीय टीलों तथा राजस्थानी पद्धति से बने मचानों के बारे में जानकारी ली। पार्क के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया।



CM गहलोत ने कहा,''पार्क भ्रमण करने पर पर्यटकों को पता चलता है कि राजस्थान की धरती बंजर न होकर विभिन्न प्रकार की झाड़ियां,घास व जैव-विविधता लिए हुए है, सैंकड़ों प्रजाति के पक्षी-जानवर इसके द्वारा पोषित होते हैं। यह पर्यटकों के साथ ही विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं, भूगोलवेत्ताओं के लिए भी अद्भुत स्थल है| किशनबाग को निर्माताओं के द्वारा एक रचनात्मक ढंग से बनाया गया है। यहां प्रबंधन का शानदार कार्य किया गया है। साथ ही गाइड्स की जानकारी भी उत्कृष्ट स्तर की है।  इस दौरान किशनबाग में घूमने आए आमजन से मुलाकात की तथा उनके अनुभव को जाना।



इससे पहले CM गहलोत ने कहा,''स्वास्थ्य,बिजली, पानी, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा,सड़क, रोजगार जैसे क्षेत्रों में राज्य सरकार की नीतियों से राजस्थान एक मॉडल स्टेट बन चुका है। युवाओं,महिलाओं,विद्यार्थियों,वृद्धजन,दिव्यांगों से लेकर सरकारी कर्मचारियों तक सभी को सामाजिक सुरक्षा देने का कार्य राज्य सरकार कर रही है | 



CM गहलोत ने कहा,''जनकेन्द्रित नीतियों के माध्यम से आमजन को ज्यादा से ज्यादा राहत पहुंचाना रेवड़ियां बांटना न होकर एक लोकतान्त्रिक सरकार का कर्तव्य है। आज देश में महंगाई और बेरोजगारी का एक बड़ा संकट है। आमजन को राहत देने के लिए केन्द्र सरकार को राजस्थान मॉडल पूरे देश में लागू करना चाहिए। राज्य सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर निर्णय ले रही है। राज्य सरकार द्वारा युवाओं को तीन लाख से अधिक सरकारी नौकरियां देने का कार्य किया जा रहा है। शहरों में रोजगार के संकट को दूर करने के लिए इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना चलाई जा रही है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।