मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कांग्रेस ने पहले से ही पूरा हरियाणा लूट रखा है..:खट्टर

नई दिल्‍ली: नेशनल हेराल्ड मामले पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज, 4 अगस्त को कहा कि, ‘‘इन्होंने(कांग्रेस) तो पहले से ही पूरा हरियाणा लूट रखा है और हम इसका सारा हिसाब हम इनसे लेने वाले…

कांग्रेस ने पहले से ही पूरा हरियाणा लूट रखा है..:खट्टर
कांग्रेस ने पहले से ही पूरा हरियाणा लूट रखा है..:खट्टर | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली: नेशनल हेराल्ड मामले पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज, 4 अगस्त को कहा कि, ‘‘इन्होंने(कांग्रेस) तो पहले से ही पूरा हरियाणा लूट रखा है और हम इसका सारा हिसाब हम इनसे लेने वाले हैं, यहां (दिल्ली में) तो लेंगे ही, हम हरियाणा में भी लेंगे|



मध्य प्रदेश CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, ‘‘नेशनल हेराल्ड पर जो कार्रवाई हो रही है वो विधि-सम्मत कार्रवाई हो रही है उससे वे इतना बौखला गए हैं कि कुछ भी आरोप लगाते हैं। मोदी जी जो कार्यक्रम देते हैं कांग्रेस उससे उलटा करने का सोचती है और इसलिए हमारे मित्र(राहुल गांधी) असंतुलित हो गए हैं|



प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने  छापेमारी के एक दिन बाद यानी बुधवार, 3 अगस्त को नेशनल हेराल्‍ड ऑफिस (National Herald office) सील कर दिया था| प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड कार्यालय को सील करते हुए निर्देश दिया कि एजेंसी की पूर्व अनुमति के बिना परिसर नहीं खोला जाए। 



दिल्ली में AICC मुख्यालय (All India Congress Committee Headquarters) के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया था | कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के आवास के बाहर  भी अतिरिक्‍त पुलिस बल तैनात किया गया था|




प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा नई दिल्ली में नेशनल हेराल्ड अखबार के दफ्तर (National Herald Officeको सील करने और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) कार्यालय व कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी,  राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा,"मोदी सरकार नेशनल हेराल्ड के ख़िलाफ़ वही कर रही है जो ब्रिटिश साम्राज्य ने उस समय किया था| यह तानाशाही है और यह हम नहीं होने देंगे क्योंकि यह लोकतंत्र के लिए खतरा है|



कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आज कहा कि, ‘‘ED का दुरुपयोग किया जा रहा है। कल यंग इंडिया के ऑफिस को सील कर दिया गया था। हमारे कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्षों और AICC के मुख्यालय के बाहर बैरिकेडिंग लगा दी गई थी। हालांकि बैरिकेडिंग बाद में हटा दी गई थी लेकिन प्रश्न यह उठता है कि यह लगाई क्यों गई थी?| यह एक अनुचित कार्यवाही है और यह आभास देता है कि वास्तव में यह तानाशाही है और यह हम नहीं होने देंगे क्योंकि यह लोकतंत्र के लिए खतरा है... लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित भारतीय सरकार नेशनल हेराल्ड के ख़िलाफ़ वही कर रही है जो ब्रिटिश साम्राज्य ने उस समय किया था|



कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर उन्हें और अन्य विपक्षी आवाजों को चुप कराने की साजिश रच रहे हैं| कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ‘‘सच्चाई को बैरिकेड नहीं किया जा सकता| कर लें जो करना है, मैं प्रधानमंत्री से नहीं डरता, मैं हमेशा देश हित में काम करता रहूंगा।  सुन लो और समझ लो!



कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संसद पहुंचने के बाद कहा, ''मैं मोदी से बिल्कुल भी नहीं डरता। वे और मोर्चाबंदी कर सकते हैं लेकिन सत्य की मोर्चाबंदी नही की जा सकती है।



प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा नई दिल्ली में नेशनल हेराल्ड अखबार के दफ्तर को सील करने और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) कार्यालय के बाहर अतिरिक्‍त पुलिस बल तैनात करने के मुद्दे पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ‘‘"पूरा मामला डराने-धमकाने का है| नरेंद्र मोदी और अमित शाह को लगता है कि थोड़े दबाव से हम चुप हो जाएंगे| लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे| नरेंद्र मोदी और अमित शाह जो कुछ भी लोकतंत्र के खिलाफ करना है कर लें|



राहुल गांधी ने कहा, ‘‘हम नरेंद्र मोदी से नहीं डरते हैं। उनको जो करना है, कर लें- कुछ फर्क नहीं पड़ेगा। देश की रक्षा करने, लोकतंत्र की रक्षा करने, देश में भाईचारे को कायम रखने का काम मैं करता रहूंगा। हम डरते नहीं हैं| श्री गांधी ने कहा, ‘‘वह हमें डराने की कोशिश कर रहे हैं। वह सोचते हैं कि हम पर थोड़ा सा दबाव डालकर हमें चुप करा लेंगे लेकिन हम चुप नहीं होने वाले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जो कर रहे हैं वह लोकतंत्र के ख़िलाफ़ है हम उसके ख़िलाफ़ खड़े रहेंगे|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।