मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

“तानाशाही”: AICC मुख्यालय व 10 जनपथ पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती पर शशि थरूर

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा नई दिल्ली में नेशनल हेराल्ड अखबार के दफ्तर (National Herald Office) को सील करने और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) कार्यालय व कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया ग…

“तानाशाही”: AICC मुख्यालय व 10 जनपथ पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती पर शशि थरूर
“तानाशाही”: AICC मुख्यालय व 10 जनपथ पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती पर शशि थरूर | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा नई दिल्ली में नेशनल हेराल्ड अखबार के दफ्तर (National Herald Officeको सील करने और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) कार्यालय व कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी,  राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा,"मोदी सरकार नेशनल हेराल्ड के ख़िलाफ़ वही कर रही है जो ब्रिटिश साम्राज्य ने उस समय किया था| यह तानाशाही है और यह हम नहीं होने देंगे क्योंकि यह लोकतंत्र के लिए खतरा है|



कांग्रेस सांसद शशि थरूर  ने कहा कि, ‘‘ED का दुरुपयोग किया जा रहा है। कल यंग इंडिया के ऑफिस को सील कर दिया गया था। हमारे कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्षों और AICC के मुख्यालय के बाहर बैरिकेडिंग लगा दी गई थी। हालांकि बैरिकेडिंग बाद में हटा दी गई थी लेकिन प्रश्न यह उठता है कि यह लगाई क्यों गई थी?| यह एक अनुचित कार्यवाही है और यह आभास देता है कि वास्तव में यह तानाशाही है और यह हम नहीं होने देंगे क्योंकि यह लोकतंत्र के लिए खतरा है... लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित भारतीय सरकार नेशनल हेराल्ड के ख़िलाफ़ वही कर रही है जो ब्रिटिश साम्राज्य ने उस समय किया था|



नेशनल हेराल्ड अखबार के दफ्तर को सील करने और कांग्रेस कार्यालय के बाहर अतिरिक्‍त पुलिस बल तैनात करने पर मुख्‍य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी| भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)  ने इसे बेरोजगारी-महंगाई के मुद्दे पर मोदी सरकार के खिलाफ पार्टी के आंदोलन को दबाने की कोशिश बताया है|



बुधवार शाम को प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि,'' AICC ने 5 अगस्त को महंगाई, बेरोजगारी और खाद्य पदार्थों पर GST के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन का सर्कुलर जारी किया। इसमें राज्यों में राजभवनों, प्रदर्शन, सांसदों द्वारा राष्ट्रपति भवन और AICC की तरफ से कार्यकर्ता पीएम हाउस पर प्रदर्शन करेंगे|



कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि, ‘‘बुधवार को हम लोगों के पास DCP की तरफ से 5 तारीख को कोई प्रदर्शन न करने का पत्र आया। शाम को पूरी AICC को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया जाता है |  हम सरकार को कहना चाहते हैं कि आप जितना मर्जी दबाव की नीति अपना लें, महंगाई, बेरोजगारी और खाद्य पदार्थों पर लगी GST के खिलाफ कांग्रेस आंदोलन करती रहेगी। हम पीछे नहीं हटने वाले | 



अजय माकन ने कहा था कि, ‘‘आज (बुधवार) AICC, 10 जनपथ, 12 तुगलक लेन पर पुलिस पहरा... किसलिए? ताकि हम पर दबाव डाला जाए और हम महंगाई, बेरोजगारी और खाद्य पदार्थों पर लगी GST के खिलाफ जनता की आवाज़ न उठा सकें | ये सब इसलिए किया जा रहा है ताकि ये जाहिर किया जाए कि कांग्रेस जनता के मुद्दों पर आवाज़ नहीं उठाती। मगर हम बता दें कि कांग्रेस पार्टी ऐसे दबाव में आने वाली नहीं है और महंगाई, बेरोजगारी, GST के खिलाफ 5 अगस्त को हमारा राष्ट्रव्यापी आंदोलन जारी रहेगा| भाजपा बहकाना चाहती है ताकि अखबारों में बेरोजगारी, महंगाई की बात न हो|



कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा था, ‘‘आज जो हो रहा है, यह प्रतिशोध, धमकी की राजनीति है। परंतु एक कहावत है न कि , 'विनाशकाले विपरीत बुद्धि' | इस समय महंगाई, बेरोजगारी, GST का विनाशकाल है | 



उन्होंने कहा, ‘‘मोदी सरकार 2 हफ्ते तक सदन में महंगाई पर चर्चा से भागती रही। अब 5 अगस्त को हमारे प्रदर्शन को रोकने के लिए गृहमंत्री और दिल्ली पुलिस आज से ही शुरुआत कर चुके हैं | जिस तरह से हमारे नेताओं, दफ्तरों पर पुलिस का पहरा है, साफ लग रहा है कि यह भय की राजनीति है। यह लोकतांत्रिक तरीका नहीं है, हम भागेंगे नहीं। 5 अगस्त को हमारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन जरूर होगा |



जयराम रमेश ने कहा था, ‘‘जो धमकी देते हैं; जो प्रतिशोध की राजनीति करते हैं; जो भय का वातावरण फैलाते हैं, वही डरते हैं। डरने वाले हम नहीं हैं 


AICC HQ एवं 10 जनपथ को पुलिस छावनी बनाने की कार्रवाई 'अघोषित आपातकाल': गहलोत का मोदी सरकार पर हमला 


राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था,' ,'कांग्रेस मुख्यालय एवं 10 जनपथ को पुलिस छावनी बनाने की आज की कार्रवाई अघोषित आपातकाल है।  नेशनल हेराल्ड (यंग इंडिया) के दफ्तर को जबरन सील कर दिया गया। एनडीए की इस तानाशाही सरकार के खिलाफ यदि कांग्रेसजनों के साथ आम जनता खड़ी नहीं हुई तो इसका खामियाजा पूरे देश को भुगतना पड़ेगा। मीडिया इस अन्याय के खिलाफ एक शब्द बोलने की हिम्मत तक नहीं कर पा रहा है।


आज़ादी की लड़ाई से, ये कांग्रेस को तब भी नहीं रोक पाए और आज भी नहीं रोक पाएंगे: राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।