मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

उत्तराखंड में रोजगार सृजित करने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर में भारी निवेश: प्रधानमंत्री

नई दिल्ली/देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज (सोमवार) को वीडियो संदेश के माध्यम से उत्तराखंड रोजगार मेले को सम्बोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि,केंद्र और उत्तराखंड सरकार का सतत प्रयास है कि…

उत्तराखंड में रोजगार सृजित करने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर में भारी निवेश: प्रधानमंत्री
उत्तराखंड में रोजगार सृजित करने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर में भारी निवेश: प्रधानमंत्री | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली/देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज (सोमवार) को वीडियो संदेश के माध्यम से उत्तराखंड रोजगार मेले को सम्बोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि,केंद्र और उत्तराखंड सरकार का सतत प्रयास है कि आगे बढ़ने के लिये सही माध्यम को सुगम्य बनाने के क्रम में हर युवा को उसकी रुचि के अनुसार नये अवसर मिलें। शिक्षा क्षेत्र के संदर्भ में देश में होने वाले नये प्रयोगों को रेखांकित करते हुये प्रधानमंत्री ने कहा कि नियुक्ति पाने वाले लोगों में से ज्यादातर लोग शिक्षा क्षेत्र में सेवा देंगे। इस संकल्प को आगे बढ़ाने के क्रम में उत्तराखंड के युवाओं के कंधों पर आने वाली जिम्मेदारी का उल्लेख करते हुये प्रधानमंत्री ने कहा, “नई शिक्षा नीति भारत के युवाओं को नई सदी के लिये तैयार कर रही है।”



PM मोदी ने को कहा कि,''उत्तराखंड में इस संकल्प को जमीन पर उतारने का दायित्व आप जैसे मेरे युवा साथियों के कंधों पर है। केंद्र सरकार हो या उत्तराखंड की भाजपा सरकार हो हमारा यह निरंतर प्रयास है कि हर युवा को उसकी रुचि, योग्यता के अनुसार नए अवसर मिलें। सभी को आगे बढ़ने का उचित माध्यम मिले|



उन्होंने कहा,''बीते कुछ महीनों में केंद्र सरकार ने देश के लाखों युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए हैं। हमें उस पुरानी धारणा को बदलना है कि पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी पहाड़ के काम नहीं आती इसलिए केंद्र सरकार का निरंतर यह प्रयास रहा है कि पहाड़ में रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर बनाए जाएं| आज उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर पर इतना निवेश हो रहा है कि दूर-सुदूर तक आना-जाना तो आसान हो ही रहा है, रोजगार के भी नए अवसर पैदा हो रहे हैं|



 मोदी ने को कहा कि,''आज जैसे जैसे उत्तराखंड के दूर सुदूर के इलाके रोड, रेल और इंटरनेट से जुड़ रहे हैं वैसे वैसे पर्यटन का भी विस्तार हो रहा है। नए पर्यटन स्थल पर्यटन के मानचित्र पर आ रहे हैं। इससे उत्तराखंड के युवाओं को वहीं पर रोजगार मिल रहे हैं जिसके लिए वो पहले बड़े शहरों का रुख करते थे| मुद्रा योजना भी रोजगार व स्वरोजगार में बड़ी मदद कर रही है। पूरे देश में 38 करोड़ मुद्रा ऋण दिए जा चुके हैं। उत्तराखंड के हमारे हजारों साथी भी इसका लाभ ले चुके हैं|



उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि,''PM नरेंद्र मोदी के निर्देशन में पूरे देश में हमारे जो बेरोजगार युवा भाई-बहन हैं, उन्हें 10 लाख नौकरियां देने का लक्ष्य रखा गया है। उस दिशा में तेजी के साथ काम हो रहा है। आज 2500 लोगों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा रहे हैं|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।