नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी बढ़ गई है।बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले के मामले के बाद गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर राज्य के डीजीपी और मुख्य सचिव को समन भेजा|
इससे पहले 'पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने BJP प्रमुख जेपी नड्डा के काफिले पर हमले के मामले में केंद्र को रिपोर्ट भेजी है|' जेपी नड्डा के काफिले पर हमले के मामले में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ के रिपोर्ट भेजने के बाद गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल के चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी को 14 दिसंबर को तलब किया गया है|
गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक,'' गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर राज्य के डीजीपी और मुख्य सचिव को समन भेजा|
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर गुरुवार को हुए हमले के मामले में राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को रिपोर्ट भेज दी है। उधर, नड्डा पर हमले के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर राज्य का दौरा करेंगे। वह 19 और 20 दिसंबर को पश्चिम बंगाल में रहेंगे।अमित शाह बंगाल दौरे के समय भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे, इसके अलावा पार्टी के अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे और बैठकें करेंगे।
जेपी नड्डा बुधवार व गुरुवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे। उनका ये दौरा विवादों से घिरा रहा। उनके काफिले पर हमला किया गया और गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय की कार का शीशा फूट गया।
बता दें कि,''पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र की BJP सरकार पर हमला बोला था| यहां उन्होंने भाजपा अध्यक्ष नड्डा के काफिले पर हुए हमले को लेकर भी सवाल किए। ममता बनर्जी ने बंगाल में भाजपा की गतिविधियों को नौटंकी करार दिया था।
भाजपा अध्यक???ष नड्डा के काफिले पर हमले को लेकर उन्होंने कहा था, आपके साथ सुरक्षा कर्मी रहते हैं। कोई आप पर कैसे हमला कर सकता है। राज्य पर निर्भर होने के बजाय आप केंद्र के बलों पर निर्भर हैं। हो सकता है कि यह हमला पूर्व नियोजित हो। उन्होंने कहा,'मैंने पुलिस से जांच के लिए कहा है लेकिन मैं हर समय झूठ बर्दाश्त नहीं करूंगी।
मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा, उनके (भाजपा) पास कोई दूसरा काम नहीं है। या तो गृह मंत्री यहां (पश्चिम बंगाल में) रहते हैं या चड्ढा, नड्डा, फड्डा, भड्डा यहां रहते हैं। जब उनके पास कोई उनकी बात सुनने वाला नहीं होता है तो वो अपने कार्यकर्ताओं को नौटंकी करने के लिए बुला लेते हैं।
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर गुरुवार को हुए हमले के चंद घंटे बाद तृणमूल कांग्रेस ने दावा किया कि उसे सूचना मिली है कि भगवा दल के कार्यकर्ताओं ने ही लोगों को अशांति पैदा करने के लिए भड़काया था। टीएमसी नेता सुब्रत मुखर्जी ने कहा कि क्या यह भाजपा का राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी के ऐतिहासिक रिपोर्ट कार्ड से ध्यान हटाने का प्रयास था?
पश्चिम बंगाल के पंचायत मंत्री सुब्रत मुखर्जी ने कहा, ‘जेपी नड्डा ने आरोप लगाया है कि उनपर हमला हुआ। लेकिन हमारे पास सूचना है कि लोगों को भड़काने की कार्रवाई उनकी तरफ से, उनकी खुद की पार्टी के लोगों की तरफ से ही की गई... यह पता लगाना जरूरी है कि क्या समूची घटना की साजिश भाजपा ने रची थी?’ उन्होंने टीएमसी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे भड़काऊ कार्रवाई के बावजूद भाजपा के जाल में फंसने से बचें।
TMC लीडर मदन मित्रा ने कहा था,बीजेपी की यह यात्रा संभवत: भवानीपोर में अंतिम है क्योंकि लोग और पार्टी कार्यकर्ता जोरदार जवाब देने के लिए तैयार हैं। हमने देखा कि भाजपा के विरोधी समाज क्या करने की कोशिश कर रहे हैं। अब बहुत हो गया है। आज, टीएमसी तैयार है। बंगाल में केवल एक चेहरा ममता बनर्जी का है|