मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 सितंबर 2026

बीजेपी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमले के मामले में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने केंद्र को भेजी रिपोर्ट

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमले के मामले में केंद्र को रिपोर्ट भेजी है| गृह मंत्रालय के अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है| गृह…

बीजेपी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमले के मामले में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने केंद्र को भेजी रिपोर्ट
बीजेपी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमले के मामले में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने केंद्र को भेजी रिपोर्ट | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमले के मामले में केंद्र को रिपोर्ट भेजी है| गृह मंत्रालय के अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है| गृह मंत्रालय ने बताया,''गृह मंत्रालय को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल से एक रिपोर्ट प्राप्त हुई, राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर रिपोर्ट मांगी गई थी|




बता दें कि जेपी नड्डा की बंगाल यात्रा के दौरान गुरुवार को 24 परगना में उनके काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला किया गया था|नड्डा ने इसके लिए तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया था और गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि,''  बंगाल सरकार को इस प्रायोजित हिंसा के लिए प्रदेश की शांतिप्रिय जनता को जवाब देना होगा|' बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के ऊपर हुआ हमला बहुत ही निंदनीय है|



इस घटना के बाद राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बंगाल में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पर अमित शाह को रिपोर्ट भेजा है| अमित शाह ने नड्डा के काफिले पर हुए हमले के एक घंटे बाद ही रिपोर्ट मांगी थी| शाह ने इस हमले को 'प्रायोजित हिंसा' बताते हुए इस घटना पर भी रिपोर्ट मांगी थी|




पश्चिम बंगाल में बीजेपी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले के मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था,'बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के ऊपर हुआ हमला बहुत ही निंदनीय है|अमित शाह ने कहा कि,'' बंगाल सरकार को इस प्रायोजित हिंसा के लिए प्रदेश की शांतिप्रिय जनता को जवाब देना होगा|




उन्‍होंने गुरुवार को ट्वीट में लिखा था,'आज बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda जी के ऊपर हुआ हमला बहुत ही निंदनीय है, उसकी जितनी भी निंदा की जाये वो कम है। केंद्र सरकार इस हमले को पूरी गंभीरता से ले रही है। बंगाल सरकार को इस प्रायोजित हिंसा के लिए प्रदेश की शांतिप्रिय जनता को जवाब देना होगा। 




शाह ने कहा था कि,''तृणमूल शासन में बंगाल अत्याचार, अराजकता और अंधकार के युग में जा चुका है।  टीएमसी के राज में पश्चिम बंगाल के अंदर जिस तरह से राजनीतिक हिंसा को संस्थागत कर चरम सीमा पर पहुँचाया गया है, वो लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखने वाले सभी लोगों के लिए दु:खद भी है और चिंताजनक भी|










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 15 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।