नई दिल्ली: कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने कहा, ''कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन के बारे में कोई अफवाह की जानकारी नहीं है|
दरअसल,''मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा और अपने बेटे के साथ विशेष फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे हैं| राज्य में असंतुष्ट बीजेपी नेता उन्हें हटाना चाह रहे हैं, इस लिहाज से यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है| राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री से जब इस बारे में सवाल दागा तो येद्दियुरप्पा ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया।
कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन पर राज्य के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा,''मैं नेतृत्व परिवर्तन के बारे में कुछ नहीं जानता, आप ही (मीडिया से) बताओ।’येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘’पीएम मोदी से चर्चा के दौरान मैंने उनसे राज्य में विकास कार्यों को करने की अनुमति देने का अनुरोध किया | वह इस पर सहमत हो गए हैं।’’
प्रदेश में मंत्रिपरिषद में फेरबदल के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बारे में यदि उनकी शीर्ष नेताओं से कोई चर्चा होगी तो वह जरूर बताएंगे। येदियुरप्पा का दिल्ली दौरा ऐसे समय में हुआ है जब राज्य में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हैं।