नई दिल्ली: देश में बीते 24 घंटे में 38,112 नए कोरोना मरीज मिले हैं और 560 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। इससे एक दिन पहले यानी शुक्रवार को देश में 39,072 नए केस मिले थे और 544 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो गई है। देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.36% हैं। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 1.91% और रिकवरी रेट 97.31% है|
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक ,''भारत में COVID19 के 38,079 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,10,64,908 हुई। 560 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,13,091 हो गई है। 43,916 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 3,02,27,792 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,24,025 है।
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 42,12,557 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 42,12,557 हुआ।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) का कहना है कि,''भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,98,715 सैंपल टेस्ट किए गए, कल 16 जुलाई तक कुल 44,20,21,954 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं|