मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

IAF MiG-21 Crash: बाड़मेर में वायुसेना का लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलटों की मौत, कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश

बाड़मेर/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना का एक मिग-21 लड़ाकू विमान राजस्थान के बाड़मेर जिले के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया| बाड़मेर जिले के भीमदा गांव में गुरुवार रात भारतीय वायुसेना का एक मिग लड़ाकू विमान द…

IAF MiG-21 Crash: बाड़मेर में वायुसेना का लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलटों की मौत, कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश
IAF MiG-21 Crash: बाड़मेर में वायुसेना का लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलटों की मौत, कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश | फ़ोटो: TVL News

बाड़मेर/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना का एक मिग-21 लड़ाकू विमान राजस्थान के बाड़मेर जिले के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया| बाड़मेर जिले के भीमदा गांव में गुरुवार रात भारतीय वायुसेना का एक मिग लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो पायलटों की मौत हो गई है।



गुरुवार रात  करीब नौ बजे वायुसेना का लड़ाकू विमान बायटू के भीमदा गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया| हादसे में दोनों पायलटों की जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और वायुसेना के अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए|



वायु सेना के मुताबिक, "भारतीय वायुसेना का एक ट्विन सीटर मिग-21 ट्रेनर विमान आज शाम राजस्थान के उतरलाई हवाई अड्डे से प्रशिक्षण के लिए उड़ान भर रहा था| रात करीब 9:10 बजे बाड़मेर के पास विमान दुर्घटना का शिकार हो गया|



भारतीय वायु सेना (IAF) ने दोनों पायलटों की मौत की पुष्टि की है। भारतीय वायु सेना ने बताया,''दुर्घटना में मिग-21 ट्रेनर विमान के दोनों पायलटों की जान चली गई। भारतीय वायुसेना को जान गंवाने का गहरा अफसोस है और शोक संतप्त परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है|



रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ,राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बाड़मेर के पास IAF के मिग-21 ट्रेनर विमान की दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाले पायलटों के प्रति संवेदना व्यक्त की।



बाड़मेर में मिग-21 लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल  विवेक राम चौधरी से बात की। वायुसेना प्रमुख ने उन्हें घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 



कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने ट्वीट किया बाड़मेर में भारतीय वायुसेना के मिग-21 ट्रेनर विमान क्रैश में दो पायलटों की मृत्यु की खबर अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। इस दुर्घटना में प्राण गंवाने वाले दोनों पायलटों को मैं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।