नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) पार्टी के सांसद अधीर रंजन चौधरी की 'राष्ट्रपत्नी' वाली टिप्पणी को लेकर जारी हंगामें के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और स्मृति ईरानी के बीच विवाद देखने को मिली| आरोप है केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस सांसद और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ 'अमर्यादित व्यवहार किया व उन्हें अपमानजनक शब्द कहे।
अधीर रंजन चौधरी सहित कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के मामले (सत्तारूढ़ पार्टी के सांसदों द्वारा अपमानजनक दुर्व्यवहार) को विशेषाधिकार समिति के अधीन भेजने में हस्तक्षेप करने की मांग की।
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा,;सदन की कार्यवाही स्थगित होने पर हम बाहर जा रहे थे तभी बीजेपी के सांसदों ने सोनिया गांधी जी के खिलाफ नारे लगाने लगे। अगर मैंने गलती की है तो मुझसे लड़ो| जब वह(सोनिया गांधी) रमा देवी से बात कर रही थीं तब स्मृति ईरानी अचानक से आईं और सोनिया गांधी जी को आपत्तिजनक बातें कहने लगीं और उनके साथ बीजेपी के सदस्यों ने उन्हें(सोनिया गांधी) घेर लिया। स्मृति जी सदन में गोवा का गुस्सा निकाल रही हैं|
उन्होंने कहा,"हमने स्पीकर साहब को कहा कि आज जिस तरह से सदन में सोनिया गांधी जी के साथ बुरा बर्ताव हुआ है उसे देखते हुए आप इस पर तफ्तीश करें और जिन्होंने सोनिया जी का अपमान किया है उनके खिलाफ कार्रवाई करें|
अधीर रंजन चौधरी ने कहा',यह सिर्फ एक गलती थी, मुझे फांसी दे दो मैं सजा भुगतने को तैयार हूं लेकिन इसमें सोनिया गांधी को क्यों घसीटा जा रहा है?, चौधरी ने कहा,' मैंने अपनी गलती मान ली... चुनाव के दौरान वे सोनिया गांधी के बारे में क्या कहते हैं? शशि थरूर की पत्नी के बारे में? रेणुका चौधरी के बारे में मैंने राष्ट्रपति से समय मांगा, परसों समय मिल सकता है, मैं उनसे व्यक्तिगत रूप से बात करूंगा|
उन्होंने कहा,'मैं राष्ट्रपति का अपमान करने के बारे में सोच भी नहीं सकता। यह सिर्फ एक गलती थी। मैं व्यक्तिगत रूप से उनसे मिलूंगा और माफी मांगूंगा। चौधरी ने कहा,''वे चाहें तो मुझे फांसी दे सकते हैं। मैं सजा भुगतने को तैयार हूं लेकिन उन्हें (सोनिया गांधी) इसमें क्यों घसीटा जा रहा है?|
कांग्रेस नेता गुरजीत सिंह ने क??ा,' औजला अधीर रंजन चौधरी पहले ही अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांग चुके हैं। सरकार के पास संसद में कहने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए वे उनके बयान को मुद्दा बना रहे हैं। उन्हें (अधीर को) संसद में बोलने का भी मौका नहीं मिला|
कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा,'आज हमने लोकसभा के अंदर अपनी नेता सोनिया गांधी के प्रति बेहद शर्मनाक व्यवहार देखा। उनके खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाए गए। लेकिन निडर नेता होने के नाते सोनिया गांधी महिला सांसदों के पास गईं, लेकिन बीजेपी सांसदों ने बेहद बदतमीजी किया| जो पार्टी महिलाओं के नाम पर नारे लगाती है, उसने आज दिखा दिया है कि कैसे उन्होंने एक और महिला (सोनिया गांधी) का अपमान किया है। हमारे नेता विनम्र और विनम्र थे। अगर बीजेपी को लगता है कि इस तरह के छोटे व्यवहार से उन पर असर पड़ने वाला है, तो यह उनकी गलती है|
वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने और अपनी टिप्पणी के लिए लिखित स्पष्टीकरण देने के लिए एक नोटिस भेजा है। सुनवाई 3 अगस्त को सुबह 11:30 बजे निर्धारित की गई है। NCW ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी इस मामले में हस्तक्षेप करने और अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ उनकी अपमानजनक टिप्पणी के लिए उचित कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है।
अधीर रंजन चौधरी के "राष्ट्रपत्नि" टिप्पणी पर बीजेपी नेताओं का बयान
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के "राष्ट्रपत्नि" वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा,'मैं समझता हूं कि उन्होंने (अधीर रंजन चौधरी) जानबूझकर ऐसा बयान दिया है इसलिए उन्हें जिसने नियुक्त किया है यानि उनकी पार्टी (कांग्रेस) की अध्यक्ष को माफी मांगना चाहिए|
केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा,''वे (द्रौपदी मुर्मू) देश की राष्ट्रपति हैं। वे (अधीर रंजन चौधरी) नेता प्रतिपक्ष होते हुए इस तरीके की बयानबाजी कर सकते हैं वो भी पब्लिकली तो माफी भी पब्लिक से मांगे। उनके बयान से जो लोग हताहत हुए हैं उन सब से और जनजातीय समूह के लोगों से भी माफी मांगनी चाहिएः
अधीर रंजन चौधरी के "राष्ट्रपत्नि" वाले बयान पर उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा,'राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी पर अधीर रंजन चौधरी की अभद्र टिप्पणी संविधान, आदिवासी समाज, जनजाति समाज, राष्ट्रपति और देश का अपमान है। यह कृत्य घोर निंदनीय है। इसके लिए कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए|
त्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,'देश की महामहिम राष्ट्रपति के प्रति कांग्रेस के सांसद की अभद्र टिप्पणी अत्यंत निंदनीय है। यह टिप्पणी भारत के संविधान, मातृशक्ति, जनजाती समाज और राष्ट्रपति के साथ देश का अपमान है| मैं इस अभद्र टिप्पणी के लिए कांग्रेस सांसद और कांग्रेस की निंदा करता हूं। अपने इस निंदनीय कृत के लिए उन्हें देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए|
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा",ऐसे विवादित बयान देकर खुद को खबरों में लाना अधीर रंजन चौधरी की आदत है। लेकिन देश की राष्ट्रपति के सम्मान में उनको खड़ा होना चाहिए...भारत के इतिहास में पहली बार एक आदिवासी महिला देश की राष्ट्रपति बनी हैं और जिस प्रकार से उन्होंने टिप्ण्णी की है वो दुर्भाग्यपूर्ण है। उनको तुरंत माफी मांगनी चाहिए|
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा,'कांग्रेस नेता और सांसद अधीर रंजन चौधरी ने देश की राष्ट्रपति के लिए जो गलत शब्द का इस्तेमाल किया है, उसकी मैं निंदा करता हूं। इसके लिए उनको देश से माफी मांगनी चाहिए|
हरियाणा CM मनोहर लाल खट्टर ने कहा,"कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने अपमानजनक शब्द बोलकर देश की राष्ट्रपति का जिस तरह से अपमान किया है, वो बहुत ही निंदनीय है। द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला हैं जो राष्ट्रपति चुनकर आई| मुझे लगता है कि कांग्रेस को यह बात हजम नहीं हुई है। कांग्रेस के नेता इस तरह के आपत्तिजनक शब्दों से उनका(राष्ट्रपति) अपमान कर रहे हैं, यह घोर निंदनीय है। अधीर रंजन चौधरी, कांग्रेस पार्टी और सोनिया गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए|
गुजरात CM भूपेंद्र पटेल ने कहा,"ऐसी टिप्पणियां असंवैधानिक हैं और राष्ट्रपति की गरिमा को खराब करती हैं। ऐसी टिप्पणी के माध्यम से महिलाओं के साथ-साथ राष्ट्रपति का भी अपमान किया गया है। कांग्रेस को इसके लिए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए|
धीर रंजन चौधरी के बयान पर असम CM हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा,''अधीर रंजन चौधरी ने आदिवासी समुदाय से आने वाली राष्ट्रपति के खिलाफ अपशब्द इस्तेमाल किया। जिस तरह से उन्होंने राष्ट्रपति के प्रतिष्ठित पद को बदनाम किया, हर भारतीय को कांग्रेस और सोनिया गांधी की आलोचना और बहिष्कार करना चाहिए|