कोच्चि: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच, पार्टी नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के मद्देनजर इस साल उदयपुर में पार्टी के चिंतन शिविर में लिया गया संकल्प (वन-मैन वन-पोस्ट) कायम रखा जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को दोहरी भूमिका निभाने के लिए दो पद नहीं मिल सकते|
केरल के एर्नाकुलम में एक प्रेस ब्रीफिंग में राहुल गांधी ने कहा, "जो हम सभी ने उदयपुर में तय किया था, वह कांग्रेस का एक कमिटमेंट है। मैं आशा करता हूं, हम अपने उस कमिटमेंट पर खरे उतरेंगे | कहा कि उदयपुर अधिवेशन में एक व्यक्ति-एक पद पर हमने जो फैसला किया था, वह कायम रहेगा।
कांग्रेस अध्यक्ष को दी जाने वाली सलाह वाले सवाल पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा,'आप एक ऐतिहासिक स्थान ले रहे हैं। एक ऐसा स्थान जो भारत के एक विशेष दृष्टिकोण को परिभाषित करती है। कांग्रेस अध्यक्ष सिर्फ एक संगठनात्मक पद नहीं है बल्कि यह एक वैचारिक पद है |इसलिए मेरी सलाह है कि जो कोई भी कांग्रेस का अध्यक्ष बने, उसे यह याद रखना चाहिए कि वह एक विचारधारा, एक विश्वास प्रणाली और भारत की दृष्टि का प्रतिनिधित्व करेगा|
दिन की 'Bharat Jodo Yatra' के पहले और दूसरे चरण के बीच श्री गांधी ने कहा कि, कांग्रेस अध्यक्ष केवल एक संगठनात्मक पद नहीं, यह एक वैचारिक पद और एक विश्वास प्रणाली है। इसलिए मेरी सलाह है कि जो कोई भी कांग्रेस का अध्यक्ष बने, उसे यह याद रखना चाहिए कि वह एक विचारधारा, एक विश्वास प्रणाली और भारत की दृष्टि का प्रतिनिधित्व करेगा।
यह पूछे जाने पर कि क्या वह वन-मैन, वन-पोस्ट पर उदयपुर चिंतन शिविर के फैसले के साथ खड़े होंगे, श्री गांधी ने कहा, "हमने उदयपुर में जो फैसला किया था, वह कांग्रेस का एक कमिटमेंट है। मैं आशा करता हूं, हम अपने उस कमिटमेंट पर खरे उतरेंगे |
अगर पार्टी चाहती है तो मैं पीछे नहीं हटूंगा..: कांग्रेस अध्यक्ष पद पर अशोक गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत ने अध्यक्ष चुनाव लड़ने की अपनी इच्छा का संकेत देते हुए कहा कि वह पार्टी द्वारा उन्हें दी गई किसी भी जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए तैयार हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गहलोत से कहा था कि पार्टी प्रमुख का चुनाव "स्वतंत्र और निष्पक्ष" होगा और वह किसी नाम का समर्थन नहीं करेंगी। रिपोर्टों में दावा किया गया है कि उन्होंने यह भी बताया कि यदि कोई उम्मीदवार तय हो जाता है और निर्वाचित हो जाता है तो "एक व्यक्ति, एक पद" का मुद्दा आएगा।
INC Prez Polls: केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण ने कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए जारी की अधिसूचना
पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होकर 30 सितंबर तक चलेगी. चुनाव 17 अक्टूबर को होना है और मतगणना 19 अक्टूबर को होगी.
कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण ने गुरुवार को एआईसीसी अध्यक्ष चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की।अधिसूचना के अनुसार, गुरुवार से नामांकन फॉर्म उपलब्ध होंगे, जबकि 24 सितंबर से 30 सितंबर के बीच नामांकन दाखिल किया जाएगा।