नई दिल्ली: बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तरों पर मंगलवार को आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है| बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तरों में इनकम टैक्स की टीम आज सुबह ही पहुंची हैं| दिल्ली के केजी मार्ग पर स्थित BBC के दफ्तर में आयकर विभाग सर्वे कर रहा है| आयकर विभाग मुंबई में BBC के कार्यालय में भी सर्वे कर रहा है। आयकर विभाग मुंबई के कलिना, सांताक्रूज़ स्थित बीबीसी स्टूडियो कार्यालय पर सर्वे कर रहा है। अधिकारी ने बताया कि आयकर विभाग की टीम का ‘सर्वे ऑपरेशन' जारी है|
दिल्ली पुलिस की सातवीं बटालियन के सहयोग से अधिकारी मंगलवार को दोपहर से थोड़ा पहले केजी मार्ग पर स्थित BBC कार्यालय पहुंचे| वही, मुंबई में, आईटी "सर्वे" बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में बीबीसी स्टूडियो में सुबह 11.30 बजे शुरू हुआ। बीबीसी का मुख्य कार्यालय बांद्रा (पश्चिम) में है।
सूत्रों ने बताया कि ,''IT अधिकारी BBC के दिल्ली व मुंबई स्थित दफ्तर पहुंचे। वे BBC के वित्त विभाग के खाते में कुछ दस्तावेजों का सत्यापन कर रहे हैं। विभाग ने खाते, वित्त विभाग के लोगों के कुछ मोबाइल फोन, लैपटॉप-डेस्कटॉप जब्त किए हैं। अधिकारी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का बैकअप लेंगे फिर इसे वापस सौंप देंगे|
एक अधिकारी ने कहा कि विभाग "कुछ अनियमितताओं के निश्चित इनपुट के आधार पर बीबीसी से संबंधित कुछ मामलों" की जांच कर रहा था। “इन अनियमितताओं का पता लगाने के लिए सर्वेक्षण किए जाते हैं। सर्वेक्षण पूरा होने के बाद ही यह पता लगाया जाएगा कि क्या जानबूझकर कोई अनियमितताएं की गई हैं या नहीं,".
गौरतलब है कि, IT अधिकारियों की यह औचक कार्रवाई एक महीने के अंदर हुई है जब बीबीसी ने 2002 गुजरात दंगों (2002 Gujarat riots) पर दो-भाग के डॉक्यूमेंट्री, इंडिया: द मोदी क्वेश्चन जारी किया| इस डॉक्यूमेंट्री को पिछले महीने सार्वजनिक मंचों से हटा दिया गया था| केंद्र ने सूचना प्रौद्योगिकी नियम, 2021 के तहत आपातकालीन शक्तियों का उपयोग करते हुए, विवादास्पद वृत्तचित्र के लिंक साझा करने वाले कई YouTube वीडियो और ट्विटर पोस्ट (YouTube/Tweets) को ब्लॉक करने का निर्देश दिया था|