मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

15 लाख कीमत के गुम हुए मोबाइल फोन बरामद

कानपुर: कभी गिरने से तो कभी भूलने से या किसी अन्य कारणों से गुम हुए आपके कीमती मोबाइल फोनों को कमिश्नरेट कानपुर नगर पुलिस वेस्ट जोन की सर्विलांस सेल ने खोज निकाला है। बरामद हुए मोबाइल हैंडसेट की संख्…

15 लाख कीमत के गुम हुए मोबाइल फोन बरामद
15 लाख कीमत के गुम हुए मोबाइल फोन बरामद | फ़ोटो: TVL News

कानपुर: कभी गिरने से तो कभी भूलने से या किसी अन्य कारणों से गुम हुए आपके कीमती मोबाइल फोनों को कमिश्नरेट कानपुर नगर पुलिस वेस्ट जोन की सर्विलांस सेल ने खोज निकाला है। बरामद हुए मोबाइल हैंडसेट की संख्या 1 या 2 नहीं बल्कि पूरे 101 हैं, जिनकी कीमत लगभग 1500000 रुपए के आसपास है।


अपने खोए हुए कीमती मोबाइल फोन को वापस पाकर उनके वारिसों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई। एक बार फिर पुलिस ने अपनी बेहतर कार्यशैली से शहरवासियों के मन में खाकी के लिए विश्वास कायम किया है। सर्विलांस सेल, पश्चिम जोन कानपुर ने खोए 101 मोबाइल फोन खोजकर आवेदकों के चेहरों पर मुस्कान लौटाई।


कमिश्नरेट कानपुर नगर में आवेदकों के खोए मोबाइल फोनों के संबंध में प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए थे।


सर्विलांस सेल, पश्चिम जोन द्वारा पुलिस उपायुक्त पश्चिम विजय ढुल (IPS) के कुशल मार्गदर्शन में टीम द्वारा आवश्यक कार्यवाही के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 101 मोबाइल फोन बरामद कर आवेदकों को लौटाए।


बरामदगी बरामद मोबाइल फोन = 101, बरामद मोबाइल फोन की कीमत लगभग= 15,00,000/-(पंद्रह लाख रुपए)


बरामद करने वाली टीम में: उ0नि0 शिव प्रताप सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल पश्चिम जोन, हेड कांस्टेबल हरिओम यादव एसओजी टीम पश्चिम जोन, कांस्टेबल अवधेश कुमार एसओजी टीम पश्चिम जोन, कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह सर्विलांस सेल पश्चिम जोन, कांस्टेबल संजय सर्विलांस सेल पश्चिम जोन, कांस्टेबल परशुराम सर्विलांस सेल पश्चिम जोन शामिल रहे।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।