मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Raid on Dainik Bhaskar: भोपाल समेत देश भर में 'दैनिक भास्कर सूमह' के ठिकानों पर इनकम टैक्स के छापे, दफ्तरों-आवासों पर तलाशी जारी

नई दिल्ली: Raid on Dainik Bhaskar: मीडिया ग्रुप दैनिक भास्‍कर के देशभर के कई ऑफिसों में गुरुवार सुबह इनकम टैक्‍स के छापे मारे गए| आयकर विभाग 'भोपाल समेत देश भर में दैनिक भास्कर समूह पर छापेमारी कर रह…

Raid on Dainik Bhaskar: भोपाल समेत देश भर में 'दैनिक भास्कर सूमह' के ठिकानों पर इनकम टैक्स के छापे, दफ्तरों-आवासों पर तलाशी जारी
Raid on Dainik Bhaskar: भोपाल समेत देश भर में 'दैनिक भास्कर सूमह' के ठिकानों पर इनकम टैक्स के छापे, दफ्तरों-आवासों पर तलाशी जारी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: Raid on Dainik Bhaskar: मीडिया ग्रुप दैनिक भास्‍कर के देशभर के कई ऑफिसों में गुरुवार सुबह इनकम टैक्‍स के छापे मारे गए| आयकर विभाग 'भोपाल समेत देश भर में दैनिक भास्कर समूह पर छापेमारी कर रहा है। कर चोरी के मामले में प्रमोटरों के आवास और कार्यालयों सहित कई स्थानों पर तलाशी चल रही है|




सूत्रों के अनुसार कर चोरी के मामले में आयकर विभाग 'दैनिक भास्कर' समूह के सभी ऑफिसों पर आयकर विभाग के छापे पड़ रहे हैं। यह छापेमारी आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग कर रही है।



गुरुवार सुबह एक साथ सभी दफ्तरों पर छापे डाले गए हैं। छापेमारी के दौरान ऑफिस में मौजूद कर्मियों के फोन ले लिए गए हैं। साथ ही किसी को बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है।



नोएडा, जयपुर, भोपाल, इंदौर, मुंबई, अहमदाबाद और पटना समेत देश के सभी जगहों पर स्थित ऑफिस में यह छापेमारी चल रही है। इसके साथ ही समूह के मालिकों के आवास पर भी आयकर विभाग छापेमारी कर रही है। ऑफिसों के बाहर पुलिस का पहरा भी मौजूद है। किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं है। साथ ही कोई बाहर भी नहीं निकल सकता है। आयकर विभाग की टीम के साथ सीआरपीएफ के जवान भी मौजूद हैं।




दैनिक भास्‍कर ने कहा,''कोरोना की दूसरी लहर के दौरान देश के सामने सरकारी खामियों की असल तस्वीर रखने वाले दैनिक भास्कर ग्रुप पर सरकार ने दबिश डाली है। भास्कर समूह के कई दफ्तरों पर गुरुवार तड़के इनकम टैक्स विभाग ने छापा मारा है। विभाग की टीमें दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान स्थित दफ्तरों पर पहुंची हैं और कार्रवाई जारी है।



इसके साथ ही आईटी टीम ने भास्कर में काम करने वाले कई लोगों के घरों पर भी रेड की है। दफ्तरों में मौजूद कर्मचारियों के मोबाइल जब्त कर लिए गए हैं और उन्हें बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। नाइट शिफ्ट के लोगों को भी दफ्तर से बाहर जाने से रोक दिया गया है। रेड में शामिल अधिकारियों का कहना है कि वो इनके प्रोसेस का हिस्सा है और पंचनामा होने के बाद इन्हें जाने दिया जा रहा है। डिजिटल की नाइट टीम दोपहर साढ़े बारह बजे रिलीज की गई।



भोपाल और अहमदाबाद समेत जहां-जहां छापेमारी हुई है वहां भास्कर की डिजिटल विंग में कई महिला कर्मचारी भी काम पर मौजूद हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि IT टीम में कोई भी महिला मेंबर नहीं है। टीम के आला अधिकारियों ने अब तक इस कार्रवाई का कोई कारण साफ नहीं किया है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।