मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

मानसून सत्र : 'दैनिक भास्कर ग्रुप' पर छापेमारी के विरोध में विपक्षी सदस्यों ने सदन में की नारेबाजी, IT के छापों का किया विरोध

नई दिल्ली: Raid on Dainik Bhaskar: मीडिया ग्रुप दैनिक भास्‍कर के देशभर के कई ऑफिसों में गुरुवार सुबह इनकम टैक्‍स के छापे मारे गए| आयकर विभाग 'भोपाल समेत देश भर में दैनिक भास्कर समूह पर छापेमारी कर रह…

मानसून सत्र : 'दैनिक भास्कर ग्रुप' पर छापेमारी के विरोध में विपक्षी सदस्यों ने सदन में की नारेबाजी, IT के छापों का किया विरोध
मानसून सत्र : 'दैनिक भास्कर ग्रुप' पर छापेमारी के विरोध में विपक्षी सदस्यों ने सदन में की नारेबाजी, IT के छापों का किया विरोध | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: Raid on Dainik Bhaskar: मीडिया ग्रुप दैनिक भास्‍कर के देशभर के कई ऑफिसों में गुरुवार सुबह इनकम टैक्‍स के छापे मारे गए| आयकर विभाग 'भोपाल समेत देश भर में दैनिक भास्कर समूह पर छापेमारी कर रहा है। कर चोरी के मामले में प्रमोटरों के आवास और कार्यालयों सहित कई स्थानों पर तलाशी चल रही है|



मानसून सत्र में दैनिक भास्कर ग्रुप पर छापेमारी का मुद्दा विपक्ष ने जोर-शोर से उठाया है। विपक्षी सदस्यों ने राज्यसभा में भास्कर ग्रुप पर इनकम टैक्स विभाग के छापों का विरोध किया और नारेबाजी की। इसके बाद सदन दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया। लोकसभा में भी हंगामा हुआ, यहां फोन टैपिंग और जासूसी का मुद्दा भी उठा। लोकसभा को भी 4 बजे तक स्थगित कर दिया गया है।




विपक्षी सदस्यों द्वारा मीडिया समूह दैनिक भास्कर पर छापेमारी, जासूसी विवाद पर नारेबाजी| विपक्ष के हंगामे के बाद राज्यसभा को कल तक के लिए स्थगित किया गया। राज्यसभा में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जैसे ही 'पेगासस प्रोजेक्ट' मीडिया रिपोर्ट पर बोलना शुरू किया, वैसे ही विपक्ष ने हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही कल यानी शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है।



वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पत्रकारों और मीडिया हाउस पर हमले को लोकतंत्र को कुचलने कोशिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना के दौरान भास्कर ने मोदी सरकार की लापरवाही को निडरता से दिखाया। बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान देश के सामने सरकारी मिसमैनेजमेंट की असल तस्वीर रखने वाले दैनिक भास्कर ग्रुप के कई दफ्तरों पर गुरुवार तड़के इनकम टैक्स विभाग ने छापा मारा है। विभाग की टीमें दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान स्थित दफ्तरों पर पहुंची हैं और कार्रवाई जारी है।





सच को निर्भीकता से उजागर कर रहे मीडिया समूह को दबाने की कोशिश: कांग्रेस
भास्कर ग्रुप पर दबिश के बाद कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि ये देश के सच को निर्भीकता से उजागर कर रहे मीडिया समूह को दबाने की कोशिश है। उधर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि छापे मीडिया को डराने का प्रयास हैं।



मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, ‘मोदी सरकार में प्रजातंत्र के चौथे स्तंभ को दबाने का, सच को रोकने का काम शुरू से ही किया जा रहा है| अभी पेगासस जासूसी मामले में भी कई मीडिया संस्थान व उससे जुड़े लोग बड़ी संख्या में निशाने पर रहे हैं और अब सरकार की निरंतर पोल खोल रहे, सच को देश भर में निर्भिकता से उजागर कर रहे दैनिक भास्कर मीडिया समूह को दबाने का काम शुरू हो गया है|



कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा, ‘अपने विरोधियों को दबाने के लिए, सच को सामने आने से रोकने के लिए ईडी, आईटी व अन्य एजेंसियों का दुरुपयोग यह सरकार शुरू से ही करती रही है और यह काम आज भी जारी है| लेकिन ध्यान रखे कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नही|



कांग्रेस नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर कहा कि आयकर विभाग के अधिकारी समूह के करीब छह परिसरों पर मौजूद हैं| इनमें राज्य की राजधानी भोपाल में प्रेस कॉम्प्लेक्स में उसका कार्यालय भी शामिल है| सिंह ने कहा कि यह बदले की भावना से की जा रही कार्रवाई है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात मॉडल का एक उदाहरण है|



मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा,''पत्रकारिता पर मोदीशाह का प्रहार!! मोदीशाह का एक मात्र हथियार IT ED CBI!  मुझे विश्वास है अग्रवाल बंधु डरेंगे नहीं। दैनिक भास्कर के विभिन्न ठिकानों पर इनकम टैक्स इन्वेस्टिगेशन विंग की छापामार कार्रवाई शुरू... प्रेस कॉन्प्लेक्स सहित आधा दर्जन स्थानों पर मौजूद है इनकम टैक्स की टीम|




दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, दैनिक भास्कर और भारत समाचार पर आयकर छापे मीडिया को डराने का प्रयास है| उनका संदेश साफ है, जो भाजपा सरकार के खिलाफ बोलेगा, उसे बख्शेंगे नहीं| ऐसी सोच बेहद खतरनाक है|सभी को इसके खिलाफ आवाज़ उठानी चाहिए| ये छापे तुरंत बंद किए जाएं और मीडिया को स्वतंत्र रूप से काम करने दिया जाए|




राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अखबार समूह दैनिक भास्कर तथा भारत समाचार न्यूज चैनल के कार्यालयों पर आयकर विभाग के छापों की आलोचना करते हुए इसे केंद्र सरकार द्वारा मीडिया को दबाने का प्रयास बताया| उन्होंने कहा कि यह केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा की फासीवादी मानसिकता का परिचायक है|




गहलोत ने ट्वीट किया, ‘दैनिक भास्कर अखबार और भारत समाचार न्यूज चैनल के कार्यालयों पर ‘इनकम टैक्स’ का छापा मीडिया को दबाने का एक प्रयास है| मोदी सरकार अपनी रत्तीभर आलोचना भी बर्दाश्त नहीं कर सकती है| यह भाजपा की फासीवादी मानसिकता है जो लोकतंत्र में सच्चाई का आइना देखना भी पसंद नहीं करती|




गहलोत ने कहा, ‘ऐसी कार्रवाई कर मोदी सरकार मीडिया को दबाकर संदेश देना चाहती है कि यदि गोदी मीडिया नहीं बनेंगे तो आवाज कुचल दी जाएगी|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।