मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भारत में कोरोना की दूसरी लहर हुई बेकाबू: देश में पहली बार एक दिन में आए दो लाख से ज़्यादा COVID-19 केस, 1,038 की कोरोना से मौत

नई दिल्ली: देश में बेकाबू हुई 'कोरोना वायरस की दूसरी लहर (Corona Second Wave in India) के कहर' ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कोरोना संक्रमण के चलते देशभर के हालात भयावह हो गए हैं। कोरोना संक्…

भारत में कोरोना की दूसरी लहर हुई बेकाबू: देश में पहली बार एक दिन में आए दो लाख से ज़्यादा COVID-19 केस, 1,038 की कोरोना से मौत
भारत में कोरोना की दूसरी लहर हुई बेकाबू: देश में पहली बार एक दिन में आए दो लाख से ज़्यादा COVID-19 केस, 1,038 की कोरोना से मौत | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: देश में बेकाबू हुई 'कोरोना वायरस की दूसरी लहर (Corona Second Wave in India) के कहर' ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कोरोना संक्रमण के चलते देशभर के हालात भयावह हो गए हैं। कोरोना संक्रमण के मामले और मौतों की संख्या में जारी वृद्धि डरावनी तस्वीर पेश कर रही है।एक दिन में मिलने वाले संक्रमण के मरीजों का आंकड़ा गुरुवार को सर्वाधिक रिकॉर्ड दो लाख के पार पहुंच गया है।



 देश में कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार कम नहीं हो रही है, पिछले 24 घंटों के भीतर देश में सामने आए कोरोना संक्रमण के नए मामलों ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है| 24 घंटों में दो लाख से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले हैं और 1038 मरीजों की जान चली गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी।




भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 2,00,739 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,40,74,564 हुई। 1,038 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,73,123 हो गई है।  देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 14,71,877 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,24,29,564 है।




देश में कुल 11,44,93,238 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक,''भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 26,20,03,415 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 13,84,549 सैंपल कल टेस्ट किए गए|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।