'वैक्सीन लो और ज्यादा ब्याज पाओ' : सेन्ट्रल बैंक की जनहित में अनूठी पहल
सूरजपुर: छत्तीसगढ़ में लोगों को कोविड-19 की वैक्सीन लगवाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अनूठी पहल की है। इसके अंतर्गत बैंक वैक्सीन लगवाने वाले ग्राहकों को उनकी जमाराशि पर…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
'वैक्सीन लो और ज्यादा ब्याज पाओ' : सेन्ट्रल बैंक की जनहित में अनूठी पहल | फ़ोटो: TVL News
सूरजपुर: छत्तीसगढ़ में लोगों को कोविड-19 की वैक्सीन लगवाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अनूठी पहल की है। इसके अंतर्गत बैंक वैक्सीन लगवाने वाले ग्राहकों को उनकी जमाराशि पर 0.25 प्रतिशत ज्यादा ब्याज देगा। 4651 शाखाओं वाले सेन्ट्रल बैंक ने वैक्सीन लगवाने वाले सभी नागरिकों के लिए प्रचलित ब्याज दर से 25 आधार बिंदु अधिक अतिरिक्त आकर्षक ब्याज दर पर 1111 दिनों की ’इम्युन इंडिया डिपॉजिट योजना’ नाम से एक विशेष जमा योजना शुरू की है।
यह सभी उम्र के के ग्राहकों के के लिए लागू होगी और इसमें भी वरिष्ठ नागरिकों को अन्य जमा योजनाओं की तरह अतिरिक्त यानी 0.50 प्रतिशत अधिक ब्याज मिलेगा। सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ श्रीमटम वेंकट राव ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक होने के नाते हमने एक स्वस्थ समाज के लिए अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता के लिए यह कदम उठाया है। हम सभी नागरिकों से कोविड वैक्सीन लगवाने और सीमित अवधि के इस आकर्षक प्रस्ताव का लाभ उठाने का अनुरोध करते हैं।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 14 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 26 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।