नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है| देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या में तेजी बरकरार है| 16 अप्रैल की सुबह तक देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 1 करोड़ 42 लाख 92 हज़ार के करीब पहुँच गया है|
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के रिकॉर्ड 2,17,353 नए मामले आए, जिसके बाद देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1,42,91,917 हो गई है| देश में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के कारण 1,185 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद इस वायरस के संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 1,74,308 हो गई है|
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार ,''भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 2,17,353 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,42,91,917 हुई। 1,185 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,74,308 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 15,69,743 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,25,47,866 है।
देश में कुल 11,72,23,509 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार,''भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 26,34,76,625 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 14,73,210 सैंपल कल टेस्ट किए गए|