मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

हमारे नायक कॉलम' के 12वें चरण में 'अंगना म शिक्षा और सहायक शिक्षण सामग्री' के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का होगा चयन

रायपुर: छत्तीसगढ़ में पढ़ई तुंहर दुआर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित होते एक वर्ष पूर्ण हो चुका है। एक वर्ष में इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ने बहुत सारी उपलब्धियां प्राप्त की। बच्चों के अध्यापन से लेक…

हमारे नायक कॉलम' के 12वें चरण में 'अंगना म शिक्षा और सहायक शिक्षण सामग्री' के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का होगा चयन
हमारे नायक कॉलम' के 12वें चरण में 'अंगना म शिक्षा और सहायक शिक्षण सामग्री' के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का होगा चयन | फ़ोटो: TVL News

रायपुर: छत्तीसगढ़ में पढ़ई तुंहर दुआर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित होते एक वर्ष पूर्ण हो चुका है। एक वर्ष में इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ने बहुत सारी उपलब्धियां प्राप्त की। बच्चों के अध्यापन से लेकर शिक्षकों के एकजुट होकर किए जा रहे कार्य एवं नवाचारों को खोजने के लिए हमारे नायक कॉलम के माध्यम से जो प्रक्रिया का प्रारंभ किया गया था ,आज उसकी बदौलत हमारे पास सैकड़ों उत्कृष्ट शिक्षकों के नाम प्राप्त हो चुके है, जिनके प्रयास अत्यंत सराहनीय है। स्कूली बच्चों हेतु लगातार ऑनलाइन तथा ऑफलाइन कक्षाओं के संचालन होते आ रहे हैं। वर्तमान में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की समय सारणी जारी हो चुकी है परंतु आपातकालीन विद्यालयों का संचालन फिर से स्थगित हो जाने के कारण परीक्षाओं को आगामी आदेश तक रोका गया है फिर भी हमारे शिक्षक बच्चों को सीखने-सिखाने में जुटे हुए हैं। 




राज्य भर में फिर से लॉकडाउन लग गया है, परंतु शिक्षकों के मार्गदर्शी स्वभाव तथा उनकी उपलब्धियों को लगातार हमारे नायक में स्थान दिया जा रहा है। इसका पूरा श्रेय शिक्षा सचिव डॉ. आलोक शुक्ला, समग्र शिक्षा के सहायक संचालक डॉ. एम. सुधीश एवं राज्य साक्षरता मिशन के सहायक संचालक व पढ़ई तुंहर दुआर के राज्य मीडिया प्रभारी प्रशांत पाण्डेय को जाता है। दिन-प्रतिदिन शिक्षकों एवं विभाग में हमारे नायक की बढ़ती लोकप्रियता ने शिक्षकों को नये - नये नवाचार और गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई से जोड़े रखने हेतु प्रोत्साहित किया है।



 वर्तमान में हमारे नायक के 11वें चरण में दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने वाले बीआरपी (समावेशी शिक्षा) और प्रिंटरिच वातावरण निर्माण के तहत् हर गांव- प्रिंटरिच गांव, हर वार्ड - प्रिंटरिच वार्ड की थीम पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का चयन नायक के रूप में किया जा रहा है। राज्य भर के बहुत सारे शिक्षकों ने अपने स्कूल क्षेत्र के गाँव और वार्ड में प्रिंटरिच वातावरण तैयार किया है। जिसका उद्देश्य अपने गांव के परिवेश में ही बच्चों को सीखने सीखाने हेतु विद्यालय जैसा वातावरण निर्मित करना है। इसके माध्यम से बच्चे सीखने के लिए अपने पढ़े-लिखे माता-पिता के साथ गांव के अन्य लोगों की मदद ले सकते हैं। 




इसी कड़ी में 16 अप्रैल 2021 से शुरू होने वाले हमारे नायक के आगामी 12वें चरण के लिए राज्य भर से अंगना म शिक्षा और सहायक शिक्षण सामग्री के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों के नाम गूगल फार्म के माध्यम से आमंत्रित किये जा रहे हैं। पहले थीम में सहायक शिक्षण सामग्री के अंतर्गत शिक्षकों के यूनिक आईडिया का चयन किया जायेगा, जिसके माध्यम से शिक्षकों द्वारा कोरोना काल में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। जबकि दूसरे थीम में प्रदेश की स्व प्रेरित महिला शिक्षिकाओं द्वारा शुरू किये गये अंगना म शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली शिक्षिकाओं का चयन किया जायेगा। 




हमारे नायक के 12वें चरण में चयन हेतु निर्धारित इन दोनों थीम के लिए राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ द्वारा गूगल फार्म जारी किया गया है, जिसमें अभी तक पूरे राज्य से पिछले 24 घंटे के अंदर 200 से अधिक शिक्षकों ने अपना पंजीयन किया है। प्रदेश के सभी शिक्षकों से अपील है की इन दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक जल्द से जल्द गूगल फार्म में अपनी जानकारी सबमिट करें। उक्ताशय की जानकारी हमारे नायक के राज्य प्रभारी गौतम शर्मा ने दी।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।