नई दिल्ली: देश में कोरोना की दूसरी लहर तेजी से फैल रही है और हर दिन लाखों मामले सामने आ रहे हैं। वहीं कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ा है।रविवार को कोविड-19 के सर्वाधिक 2.61 लाख नए मामले देखने को मिले|यह लगातार चौथा दिन है जब देश में एक दिन में महामारी के दो लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं|
देश में पिछले 24 घंटों में 2 लाख 61 हजार 500 नए मामले सामने आए हैं|जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 1,47,88,109 हो चुकी है| इस अवधि में 1501 मरीजों की मौत भी हुई है जोकि एक दिन में कोविड संक्रमण से मरने वालों की सर्वाधिक संख्या है| इसी के साथ कोरोना के कारण मृतकों की कुल संख्या 1,77,150 हो गई है|
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार,''भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 2,61,500 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,47,88,109 हुई। 1,501 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,77,150 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 18,01,316 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,28,09,643 है।
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 26,84,956 वैक्सीन लगाई गईं जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 12,26,22,590 हुआ।भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार,''भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 26,65,38,416 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 15,66,394 सैंपल कल टेस्ट किए गए|